Move to Jagran APP

अधिनियम में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 37 आप कार्यकर्ता गिरफ्तार, बाद में हुए रिहा Prayagraj News

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने 37 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। धक्का-मुक्की भी हुई।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 09:05 PM (IST)
अधिनियम में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 37 आप कार्यकर्ता गिरफ्तार, बाद में हुए रिहा Prayagraj News
सभी को पुलिस लाइन से देर शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने 37 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। धक्का-मुक्की भी हुई। सभी को पुलिस लाइन से देर शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 

loksabha election banner

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय परिषद की सदस्य शिमला श्री त्रिपाठी, डॉ. अल्ताफ अहमद, सर्वेश यादव, विवेक सिंह, संजीव मिश्रा, पूनम सिंह, सानिया मिर्जा, पल्लवी मालवीय, ललिता अग्रवाल, नेहा सिंह, संजय पांडेय, सतेंद्र तिवारी, सुल्ताना हनीफ, रवीद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इसके पहले प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने कहा इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। कहा कि पार्टी की लोकप्रियता बढऩे से भाजपा परेशान है। इसी वजह से इस तरह से अधिनियम में संशोधन का हथकंडा अपनाया जा रहा है।

प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संयोजक बने डॉ. विश्वनाथ

 डा. विश्वनाथ दुबे को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया गया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को लखनऊ में परिषद की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमेें डा. विश्वनाथ को दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया। उसी क्रम में बुधवार को प्रयागराज में मनोनयन पत्र डॉ. यज्ञदत्त शर्मा व ब्रजेश कुमार शर्मा ने दिया। वर्तमान में डॉ. विश्वनाथ दुबे सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज वाराणसी में प्रधानाचार्य हैं। कार्यक्रम में अनय प्रताप सिंह, दीपक पांडेय, अरविंद सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, स्वास्तिक बोस, प्रमोद श्रीवास्तव, लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, बीएन त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.