Move to Jagran APP

ऐसा क्‍या हुआ कि बारात ले जाने से पहले दूल्‍हा पहुंचा जेल Prayagraj News

सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। पुलिस ने बीच बचाव किया तो एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 03:21 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:42 AM (IST)
ऐसा क्‍या हुआ कि बारात ले जाने से पहले दूल्‍हा पहुंचा जेल Prayagraj News
ऐसा क्‍या हुआ कि बारात ले जाने से पहले दूल्‍हा पहुंचा जेल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। करनाईपुर गांव में विवादित जमीन पर मंदिर बनाने की झूठी सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को विवाद के बाद ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। खबर पाकर पहुंचे पुलिस बल ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया।

loksabha election banner

विवादित जमीन पर निर्माण की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पुलिस ने बताया कि करनाइपुर के राम प्रसाद और राम कुमार के बीच एक जमीन पर कब्जे के लिए लंबे समय से विवाद बना है। राम कुमार के पुत्र मनोज की 16 फरवरी को शादी होनी थी। बुधवार रात उसके घर में गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। उसके विरोधी राम प्रसाद ने 112 नंबर पर झूठी सूचना दी कि विवादित भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसी वजह से महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं।

पुलिसकर्मियों से महिलाओं का विवाद हुआ

पीआरवी 115 से पहुंचे पुलिसकर्मियों की गीत गा रही महिलाओं से कहासुनी हो गई। झड़प के बाद महिलाओं ने पीआरवी चालक लालचंद्र और प्रभारी विनोद  कुमार यादव को बंधक बना लिया। यह जानकारी बहरिया पुलिस को मिली तो सीओ फूलपुर नवीन कुमार नायक को बताया गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस ने गांव जाकर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया।

पुलिस ने 23 को किया गिरफ्तार

वहां मिले 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीआरवी चालक लालचंद्र की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने 40-50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और हमले की धाराओं में मुकदमा लिखा है। पकड़े गए लोगों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।

दूल्हे को भी जेल

राम कुमार का विरोधी उन्हें परेशान करने की साजिश में सफल हो गया। झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस उस पर कार्रवाई करती मगर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर मामले को तूल दे दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों में राम कुमार बिंद का पुत्र मनोज कुमार भी है। उसे भी जेल भेज दिया गया। इस घटना से शादी वाले घर में अब सन्नाटा छा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.