Train Time: आज से बदले समय से प्रयागराज जंक्शन आएंगी ब्रह्मपुत्र मेल समेत 10 ट्रेन
जिन ट्रेनों का समय बदलना है उसमें 10 ट्रेनें प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से भी गुजरेंगी। यानी अगर आप इन दोनों स्टेशनों से कहीं सफर करने वाले हैं तो आपको सभी 10 ट्रेनों की नई समय सारिणी जान लेना आवश्यक है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली रेलवे में ट्रेनों की टाइमिंग और समय सारिणी कुछ कुछ समयांतराल पर बदलती रहती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि नई ट्रेनों के लिए समय निकाला जा सके, व यात्रियों की सुविधा में इजाफा हो सके। इस तरह का एक और बदलाव अब फिर से हो रहा है। यह खबर उसी से जुड़ी हुई है। अगर आप आज या आज के बाद किसी भी दिन ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि कई ट्रेनों की टाइमिंग बदल गई है। ऐसे में आप ट्रेनों की नई टाइमिंग को जान लें अथवा स्टेशन पर जाने के बाद आपको परेशानी उठानी पड़ेगी।
1 जून से नई समय सारिणी
रेलवे एक जून से अपनी कई ट्रेनों की टाइमिंग बदल रहा है। ट्रेनों की नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। जिन ट्रेनों का समय बदलना है उसमें 10 ट्रेनें प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज जंक्शन से भी गुजरेंगी। यानी अगर आप इन दोनों स्टेशनों से कहीं सफर करने वाले हैं तो आपको सभी 10 ट्रेनों की नई समय सारिणी जान लेना आवश्यक है।
क्या है नई समय सारिणी
नई समय सारिणी में जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है उसमें पहली ट्रेन है ब्रह्मपुत्र मेल। यह ट्रेन अब प्रयागराज बदले हुए समय से आएगी। 15657 ब्रह्मपुत्र मेल अब सुबह 8.00 बजे ही प्रयागराज आ जाएगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 8.05 बजे रवाना होगी। 14038 नई दिल्ली-सिलचर सुबह 7.50 बजे आएगी और 7.55 बजे रवाना होगी। 12350 नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर सुबह 7.50 बजे आएगी, 14620 फिरोजपुर-अगरतला सुबह 7.50 बजे आएगी, 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सुबह 9.20 बजे अब आएगी।
इनका भी समय बदला
इसके अलावा 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार शाम 5.40 बजे, 12487 जोगबनी-आनंद विहार सुबह 11.40 बजे, 12488 आनंद विहार-जोगबनी शाम 4.55 बजे आएगी। इसी प्रकार 12312 कालका-हावड़ा मेल अब शाम 5.05 बजे आएगी, 12987 सियालदाह-अजमेर सुबह 11.50 आएगी।