यूथ अवेकनिंग मिशन कोरोना काल में बना गरीबों का मददगार, जानिए कैसे Aligarh news
कोरोना काल के मुसीबत भरे समय में यूथ अवेकनिंग मिशन गरीबों के लिए काफी मददगार बना है। संस्था द्वारा फ्री कोविड हेल्पलाइन संचालित कर बड़ी संख्या में लोगों काे इलाज मुहैया कराया है। अलीगढ़ में बड़ी संख्या में लोग इससे लांभावित हुए हैं।
अलीगढ़, जेएनएन । कोरोना काल के मुसीबत भरे समय में यूथ अवेकनिंग मिशन गरीबों के लिए काफी मददगार बना है। संस्था द्वारा फ्री कोविड हेल्पलाइन संचालित कर बड़ी संख्या में लोगों काे इलाज मुहैया कराया है। अलीगढ़ में बड़ी संख्या में लोग इससे लांभावित हुए हैं। संस्था द्वारा सभी काम आनलाइन निपटाए जाते हैं। मेरठ व गाजियाबाद में इनके कार्यालय संचालित हैं। डा. पवन सिन्हा व डा. कविता अस्थाना के नेतृत्व में इसका संचालन किया जा रहा है।
देशभर से करीब दो सौ डाक्टर जुड़े
संस्था से जुड़े गर्वित विज ने बताया कि इस आनलाइन फ्री कोविड हेल्पलाइन से करीब देशभर के दो सौ से अधिक डाक्टर जुड़े हुए हैं। यह सभी आनलाइन परामर्श भी देते हैं। अगर कोई मरीज कोरोना संक्रमित है तो उसे अस्पताल दिलाने में मदद करते हैं। आक्सीजन की किल्लत के दौरान इसकी भी व्यवस्था करते थे। उन्होंने बताया कि अब तक इसे करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। इसमें अलीगढ़ के दर्जनों लोग शामिल हैं। देश भर के 500 से अधिक कोरोना अस्पतालों के संस्था पर नंबर हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा कोरोना के मुसीबत भरे समय में खाने की पैकेट भी मुफ्त में बांटी गई हैं। सैकड़ों लोगों को इसका लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे तो संस्था का मुख्या कार्यालय मेरठ व गाजियाबाद में हैं, लेकिन देश भर के प्रमुख शहरों के लोग इससे जुड़े हुए हैं। अलीगढ़ में पिछले दिनों अंकित गुप्ता व शालिनी जैन अस्पताल की बहुत जरूरत थी। तत्काल इन्हें वरुण ट्रामा में भर्ती कराया गया। इसके अलावा फोन पर भी बड़ी संख्या में लोगों को परामर्श दिया गया।