अलीगढ़ के इगलास में युवक गिरफ्तार, युवक पर था गांजा
अलीगढ़ में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इगलास की पुलिस टीम ने बेसवां चौराहे के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इगलास की पुलिस टीम ने बेसवां चौराहे के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चल रहा है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्कर
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र चौधरी निवासी नगला भूरिया थाना मलपुरा जनपद आगरा व हाल पता निवासी ग्राम साथिनी थाना इगलास बताया है। इससे 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपित का चालान कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब के कारोबार से जुड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो भी अवैध कारोबार से जुड़े लोग हैं उन्हें किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।