Diwali 2020: आप भी मिट्टी के दीप जलाएं, ताकि कुम्हारों व इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों के घर चूल्हा जल सके
Diwali 2020 दीपावली पर चीन की झालरों का बहिष्कार चल रहा है। फिर भी चीन का अभी तोड़ नहीं है। स्वदेशी जागरण मंच व अन्य संगठन दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने का आह्वान कर रहे हैं। आप भी मिट्टी के दीप जलाएं
अलीगढ़, जेएनएन। Diwali 2020: योगी सरकार ने कुम्हारों को आधुनिकता से जोड़ दिया है। हाथ से चलने वाले चाक अब बिजली से चल रहा है। दीपावली पर चीन की झालरों का बहिष्कार चल रहा है। फिर भी चीन का अभी तोड़ नहीं है। स्वदेशी जागरण मंच व अन्य संगठन दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने का आह्वान कर रहे हैं। आप भी मिट्टी के दीप जलाएं, ताकि कुम्हारों व इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों के घर चूल्हा जल सके।
यह की है अपील
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया। दीपावली पर छह लाख दीयों से अयोध्या जगमग होगी। कुम्हार व मिट्टी के दीये बनाने वाले मेहनतकश लोगों से दीये खरीदने की अपील भी हो रही हैं। इसका असर शहर में भी देखने को मिल रहा है। संपन्न परिवार की महिला-पुरुष नौरंगाबाद, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा, हाथरस अड्डा, आगरा रोड, सासनीगेट, बारहद्वारी, महावीरगंज सहित तमाम बाजारों में मिट्टी के दीपक खरीद रहे हैैं। अन्य सालों की अपेक्षा मिट्टी के दीयों की ज्यादा बिक्री हो रही है। ग्राहक विनय गौर का कहना है दीपावली की खुशियां तभी संभव हैं, जब हम स्थानीय सामान खरीदेंगे।
मैंने मिट्टी के दीये खरीदे हैं। अन्य लोग भी खरीदें। मैं खुद दीये खरीदकर अन्य लोगों को भी बांटता हूं। दीपक निर्माता रानी देवी मेरा बेटा दीये व अन्य मिट्टी के बर्तन तैयार करता है। एक सप्ताह पहले से फड़ लगा रही हूं। अब तक बिक्री सही हुई है। मोमबत्ती या झालर से दीये सस्ते हैं। असली खुशी के प्रतीक हैं। तुलसी का कहना है कि खुद मिट्टी के दीये बनाता हूं। मुझसे फुटकर दुकानदार खरीदकर ले जाते हैं। इस बार अच्छे ऑर्डर मिले हैैं। एक सप्ताह से बिक्री अच्छी है। दो स्थानों पर फड़ लगाकर दीये बेच रहा हूं।