Move to Jagran APP

Panchayat Chunav 2021 : चार ब्लाक प्रमुख व 294 प्रधान पदों पर रहेगा आधी आबादी का कब्जा Aligarh News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार आधी आबादी का पूरा बोलबाला रहेगा। जिले में कुल चार ब्लाक प्रमुख व 294 प्रधानी के पदों पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। आगमी चुनावों में अकराबाद अतरौली खैर व गंगीर ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 01:27 PM (IST)
Panchayat Chunav 2021 : चार ब्लाक प्रमुख व 294 प्रधान पदों पर रहेगा आधी आबादी का कब्जा Aligarh News
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार आधी आबादी का पूरा बोलबाला रहेगा।

अलीगढ़, जेएनएन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार आधी आबादी का पूरा बोलबाला रहेगा। जिले में कुल चार ब्लाक प्रमुख व 294 प्रधानी के पदों पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। आगमी चुनावों में अकराबाद, अतरौली, खैर व गंगीर ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह प्रधानी में सामान्य महिलाओं के लिए 141, पिछड़ा वर्ग में 84 व एससी महिलाओं के लिए 69 पद आरक्षित किए गए हैं। पंचायती राज विभाग ने जिला स्तर से प्रधानी के सभी पदों के लिए ब्लाक वार निर्धारण पूरा कर लिया है। अब 20 मार्च से ग्राम पंचायत वार आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

loksabha election banner

इस तरह हुआ है प्रधानी का निर्धारण 

जिले इस बार कुल 867 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसमें 69 पद एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं, 122 एससी के लिए होंगे। इसी तरह 84 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए व 152 पद पिछड़ा वर्ग पुरुषों के लिए होंगे। इसके अलावा 141 सीटें महिलाओं के लिए होंगी। इसमें किसी भी वर्ग की कोई भी महिला अपनी दावेदारी ठोंक सकती है। इसके अलावा 299 पद अनारक्षित होंगे। इसमे किसी भी वर्ग का कोई भी महिला-पुरुष उम्मीदवार प्रत्याशी बन सकेगा। 

20 से होगी शुुरुआत

प्रधानी के लिए ब्लाक वार निर्धारण पूरा होने के बाद अब 20 फरवरी से पंचायत वार निर्धारण शुरू हो जाएगा। इससे पहले डीपीआर, डीडी पंचायत व जिला पंचायत के एमए को लखनऊ के लिए प्रशिक्षण में बुलाया गया है। इसी में प्रधानी, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण की रणनीति बनेगी। 

 इस तरह हुआ है ब्लाकवार निर्धारणब्लाक, कुल पंचायत, एससी महिला, एससी, ओबीसी महिला, ओबीसी, महिला, सामान्य 

 लोधा, 82, 07, 12, 08,12,13, 28 

धनीपुर, 71,06, 11,07,14,11,24 

अकराबाद, 65, 04, 08,06,11,12,24 

अतरौली, 86, 06, 10, 08,16,15,31 

बिजौली, 68 , 05, 08, 07,12,11,25 

गंगीरी, 80, 06, 10,08,14,13,29 

जवां, 80, 07, 12,07,14,13,27 

चंडौस, 63, 05, 10,06,11,10,21 

खैर, 73, 06, 11,07,12,12,25 

टप्पल, 67, 06, 10,07,12,10,22 

इगलास, 67,06, 10,07,12,10,22 

गौंडा, 65, 05, 10,06,12,11,21

ब्लाक प्रमुख की पांच सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव 

 जिले में कुल 12 ब्लाक प्रमुख पद हैं। पंचायती राज विभाग के निदेशालय स्तर से इनका आरक्षण जारी कर दिया गया है। इनमें लोधा, जवां, चंडौस, टप्पल व गौंड़ा को अनारक्षित रखा गया है। ऐसे में कोई भी उम्मीदवार इन पदों पर चुनाव लड़ सकेगा। इसके साथ ही अकराबाद व खैर महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। अतरौली एससी महिला के लिए तय की गई है। गंगीरी में पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगी। इसी तरह धनीपुर एससी के लिए तय हुई है। वहीं, इगलास व बिजौली पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। 

ब्लाक प्रमुख के लिए इस तरह हुआ है आरक्षण 

 ब्लाक, 2015, 2021  

लोधा, सामान्य, सामान्य  

धनीपुर, महिला, एससी  

अकराबाद, सामान्य, महिला  

अतरौली, सामान्य, एसी महिला 

बिजौली, एससी, ओबीसी  

गंगीरी, एसी महिला, ओबीसी महिला 

जवां, महिला, सामान्य  

चंडौस, ओबीसी, सामान्य  

खैर, सामान्य, महिला 

टप्पल, ओबीसी, सामान्य

इगलास, सामान्य, ओबीसी 

गौंड़ा, ओबीसी, सामान्य 

जिला स्तर पर प्रधानी के आरक्षण के लिए ब्लाक वार निर्धारण कर लिया है। इस बार जिले में कुल 294 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। वहीं, 299 पद सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे। 

पारुल सिसौदिया, डीपीआरओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.