Move to Jagran APP

करवाचौथ : महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, बाजारों में भी आफर्स की भरमार Aligarh news

सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्‍योहार करवा चौथ का पर्व बुधवार को श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। त्‍योहार में एक दिन का समय शेष बचा है और तैयारियां भी जोरों पर हैं।

By Parul RawatEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 01:25 PM (IST)
करवाचौथ : महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, बाजारों में भी आफर्स की भरमार Aligarh news
जलाली में करवा चौथ के लिए चूड़ी खरीदती महिलाए

अलीगढ़, जेएनएन :  सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्‍योहार करवा चौथ का पर्व बुधवार को श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। त्‍योहार में एक दिन का समय शेष बचा है और तैयारियां भी जोरों पर हैं। बाजार में सौंदर्य प्रसाधन व साडिय़ों से लेकर छलनी, कलश व थाली की बिक्री जोरों पर हैं। जहां महिलाएं अपनी पसंद की खरीदारी में जुटी हुई हैं। साड़ी विक्रेताओं का कहना है कि करवाचौथ के पर्व को लेकर कई तरह की खुबसूरत साडिय़ां, लहंगे बाजारों में आए हैं वहीं मेंहदी लगाने वालों के यहां भी ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाएं अभी से बुकिंग करा रही हैं। कई ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने करवाचौथ के पर्व को देखते हुए विशेष छूट भी दी है।  

loksabha election banner

महिलाओं के बोल

करवाचौथ को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पहले ही सामानों की खरीददारी कर ली है। अपने लिए सुंदर साड़ी भी खरीदी है। करवाचौथ से एक दिन पूर्व ब्यूटी पार्लर भी जाना है। वहीं मेहंदी लगवानी है।

-ममता यादव  

हर साल करवा चौथ पर्व श्रद्धा के साथ मनाती हूं, परिवार की सभी महिलाएं एकत्र होकर कहानी सुनकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवाचौथ से संबंधित सभी सामानों थाली, कलश, छलनी आदि भी खरीद लिए हैं।

-कविता गौतम 

सभी तैयारिया कर ली हैं। पति के साथ बाजार जाकर व्रत का सामान व अन्य खरीददारी भी की है। घर की अन्य महिलाओं के साथ व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करूंगी। घर की बड़ी महिलाओं से आर्शीवाद लुंगी। 

-खुशबू शर्मा 

करवाचौथ के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार ये पर्व मनाऊंगी। थाली कलश के साथ ही साड़ी की खरीदारी भी कर ली है। पर्व के दिन परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखूंगी।

-यशिका गोयल 

करवा चौथ पर जलाली के बाजार रहे गुलजार 

जलाली : कस्बे में सोमवार को बाजारों में खूब रौनक रही। करवाचौथ के अवसर पर बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। वुधवार की करवाचौथ है। इसी को देखते हुए सोमवार को महिलाओं द्वारा चूड़ी साडिय़ों की जमकर खरीदारी की गई। ज्वेलरी की दुकानों पर लाइट वेट ज्वेलरी खूब पसंद की जा रही है। सुहाग की निशानी बिछुआ और पाजेब की बाजार में खूब मांग है। मैन मार्केट में करवा 30 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बिक रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.