Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: मतदान में पुरुषों से अधिक भागीदारी निभा रहीं महिलाएं, जाने विस्‍तार से

मतदान में महिलाएं पीछे नहीं हैं। 2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चुनावों के जिले में 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: मतदान में पुरुषों से अधिक भागीदारी निभा रहीं महिलाएं, जाने विस्‍तार से
2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था।

अलीगढ़ जागरण संवाददाता, मतदाताओं के रूप में आधी आबादी की संख्या भले ही कम हो, लेकिन मतदान में महिलाएं पीछे नहीं हैं। 2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चुनावों के जिले में 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। वहीं, पुरुषों के मतदान का फीसद 63.35 रहा था। इस बार के चुनावों मे भी महिलाओं से अधिक मतदान की उम्मीद जा रही है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी पुरुषों से ज्यादा वोट महिलाओं ने बनवाए हैं।

loksabha election banner

आंकड़ों से जानें सच

जिले में कुल सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभाें पर कुल 63.48 फीसद मतदान हुआ था। इसमें 63.35 फीसद मतदान पुरुषों ने किया था। वहीं, महिलाओं का मतदान फीसद 63.63 रहा था। सबसे अधिक मतदान शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। वहीं, सबसे कम वोट अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पड़े थे। वहीं, अगर महिलाओं की बात करें तो सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग बरौली विधानसभा में किया था। यहां पर कुल 65.87 फीसद वोट पड़े थे। वहीं, सबसे कम महिलाओं ने कोल विधानसभा में पड़े थे। यहां पर महज 61.94 फीसद ही वोट पड़े थे।

पांच विधानसओं में पुरुषों से अधिक मतदान : निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2017 के चुनावों में सात में से पांच विधानसभाएं ऐसी थीं, जिनमें पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया था। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा व इगलास शामिल हैं। वहीं, कोल व शहर विधानसभा में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों से अधिक मतदान किया था।

49 महिलाएं अजमा चुकी हैं भाग्य

विधानसभा चुनाव में अब तक जिले में 49 महिलाएं अपना भाग्य अजाम चुकी हैं। इनमें छह महिलाएं विधायक बन चुकी है।1969 में पहली बार महिलाओं ने शिकरत की थी। इसके बाद कारवां बढ़ता गया। 2012 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 12 महिलाएंओं ने शिकरत की। 2017 के चुनावों में सात महिलाओं ने शिरकत की थी। 1969 से पहले किसी भी चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने शिरकत नहीं की थी। इस बार भी महिलाएं खूब दिलचस्पी दिखा रही हैं। 30 फीसद से अधिक महिलाएं नामांकन पत्र ले चुकी हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर

विधानसभा क्षेत्र, पुरुष, महिला

खैर, 61.71, 62.06

बरौली, 65.68, 65.31

अतरौली, 59.9, 62.39

छर्रा, 62.36, 64.01

कोल, 63.30, 61.94

शहर, 68.40, 64.31

इगलास, 64.29, 64.98

(मतदान फीसद में है)

2022 में मतदाता

विधानसभा, पुरुष, महिला

खैर, 215685, 187808

बरौली, 201377,177786

अतरौली, 214714,186792

छर्रा, 206187,180580

कोल, 214345, 190365

शहर, 201319, 185167

इगलास, 210206, 183432

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। चुनाव में एक-एक वोट निर्णायक की भूमिका में रहता है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग जरूर करें। महिलाएं भी प्राथमिकता से मतदान करें।

सेल्वा कुमारी जे, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.