Move to Jagran APP

पीएनबी के गेट पर महिलाओं ने लगाया ताला, मैनेजर पर लगाए ऐसे आरोप Aligarh News

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता नहीं खुलने पर शुक्रवार को हंगामा किया। बैंक के गेट पर ताला जड़ते हुए मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:10 AM (IST)
पीएनबी के गेट पर महिलाओं ने लगाया ताला, मैनेजर पर लगाए ऐसे आरोप Aligarh News
महिलाओं ने पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार को हंगामा किया।

अलीगढ़ जेएनएन: अतरौली क्षेत्र के कई गांवों में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता नहीं खुलने पर शुक्रवार को हंगामा किया। बैंक के गेट पर ताला जड़ते हुए मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। बैंक मैनेजर खूब सिंह ने बताया कि महिलाओं के सभी आरोप गलत हैं। रोज चार से पांच महिलाओं के खाते खोले जा रहे हैं। 

loksabha election banner

 बैंक में नहीं हो रही थी सुनवाई

क्षेत्र के कई गांवों में आर्य स्वयं सहायता समूह, श्रीकृष्णा स्वयं सहायता समूह, राधे-राधे स्वयं सहायता समूह, जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह समेत समूह की महिलाएं बैंक में खाता नहीं खुलने को लेकर परेशान हैं। शुक्रवार को उन्होंने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि छह माह से खाता खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर काट रही हैं। मैनेजर उन्हें गुमराह करते आ रहे हैं। जरूरी कागजात छह माह पूर्व ही जमा कर दिए थे। बावजूद खाता नहीं खोला। 

मैनेजर को बैंक में जाने से महिलाओं ने रोका

शुक्रवार को महिलाओं ने बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया। मैनेजर को बैंक के अंदर नहीं जाने दिया। पुलिस ने महिलाओं को शांत किया। इस मौके पर शशि आर्या, सुशीला देवी, सीमा देवी, संतोष देवी, अनीता देवी, सुमन वर्मा, गुडिय़ा देवी, रेखा देवी, नीरज देवी, अंजू देवी आदि मौजूद रही। इस संबंध में बैंक मैनेजर खूब सिंह ने बताया कि महिलाओं के सभी आरोप गलत हैं। रोज चार से पांच महिलाओं के खाते खोले जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.