इंजन ट्राली के पटे की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत Aligarh News
रला थाना बरला के गांव कौरह में इंजन ट्राली से पशुओं का चारा काट रही महिला पटे की चपेट में आ गई। साड़ी का पल्लू उसकी गर्दन में फंस गया। गला दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
अलीगढ़, जेएनएन। बरला थाना बरला के गांव कौरह में इंजन ट्राली से पशुओं का चारा काट रही महिला पटे की चपेट में आ गई। साड़ी का पल्लू उसकी गर्दन में फंस गया। गला दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
ऐसे हुई महिला की मौत
थाना बरला के गांव कौरह की 35 वर्षीय कृष्णा पत्नी संजय बुधवार सुबह इंजन ट्राली से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। अचानक उसकी साड़ी पटे में फंस गई और महिला गिर गई। पटे में फंसी साड़ी से उसका गला दबा गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा कपिल देव कलियानपुर रानी के जयदेवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। छोटी बेटी जो क्लास 8 वीं में पढ़ रही है। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।