Move to Jagran APP

Aligarh SP Politics: जीत की क्षमताएं तय करेंगी दावेदारी, पैनल से चुने जाएंगे प्रत्याशी Aligarh News

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाें में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। खासकर समाजवादी पार्टी को इस चुनाव से खासा उम्मीदें हैं। प्रत्येक सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने के प्रयास पार्टी स्तर से हो रहे हैं। प्रत्याशियों का चयन उनकी जीत की क्षमताओं को परखने के बाद होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:00 PM (IST)
Aligarh SP Politics: जीत की क्षमताएं तय करेंगी दावेदारी, पैनल से चुने जाएंगे प्रत्याशी Aligarh News
समाजवादी पार्टी को इस चुनाव से खासा उम्मीदें हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाें में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। खासकर समाजवादी पार्टी को इस चुनाव से खासा उम्मीदें हैं। प्रत्येक सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने के प्रयास पार्टी स्तर से हो रहे हैं। प्रत्याशियों का चयन उनकी जीत की क्षमताओं को परखने के बाद होगा। फिलहाल आवेदन ही लिए जा रहे हैं। जनपद की सात सीटों के लिए अब तक 44 आवेदन पार्टी हाईकमान तक पहुंच चुके हैं। टिकट के तलबगारों में वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व विधायक भी हैं, वे नेता भी दावा ठाेंक रहे हैं, जो टिकट के लिए अपने दलों से किनारा कर साइकिल पर सवार हुए थे। टिकट पक्का कराने के लिए लखनऊ तक की दौड़ जारी है, तो क्षेत्र में खुद को मजबूत साबित करने की होड़ लगी है। ऐसी परिस्थितियों में सीटों पर कोई एक नाम तय करना मुश्किल भरा है। इसके लिए गोपनीय सर्वे कराया जा रहा है। आतंरिक फीडबैक मिलने बाद तीन-तीन के पैनल से प्रत्याशी तय करने की योजना है।

loksabha election banner

सपा ने बनाई रणानीति

जनपद की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2012 के चुनाव में चार सीटें सपा के पाले में आई थीं। शहर से जफर आलम, कोल से जमीर उल्लाह, अतरौली से वीरेश यादव और छर्रा से राकेश सिंह विधायक बने। 2017 के चुनाव में कोल से जमीर उल्लाह की टिकट काटकर अज्जू इश्हाक को दे दी गई। बाकी तीनों सीटों पर पूर्व विधायक ही चुनाव लड़े और भाजपा की लहर के सामने टिक न सके। आगामी चुनाव में कोल सीट पर जमीर उल्लाह ने फिर दांव खेला है, बाकी तीन सीटों पर भी पुराने दिग्गज दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर भी जोर आजमाइश जारी है। कोल और छर्रा की सीट पर दावेदारों की लंबी कतार है। गोपनीय तौर से सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर किसी एक नाम पर मुहर लगेगी। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिल पाएगा, क्या वो पार्टी के साथ निष्ठा से रहेंगे या पाला बदल कर बगावत कर देंगे। पूर्व में ऐसा हो चुका है। वहीं, सहयोगी दलों के साथ सीटों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

.......

सीटों पर आवेदनों की स्थिति

विधानसभा सीट, आवेदन

शहर, तीन

काेल, 10

छर्रा, 12

अतरौली, नौ

इगलास, तीन

बरौली, चार

खैर, तीन

.....

विधानसभा सीटों पर इनकी दावेदारी

विधानसभा सीट, दावेदार

शहर- जफर आलम, विनोद सविता, नाजिम, अतीत अग्रवाल

कोल- अज्जू इश्हाक, सलमान शाहिद, जमीर उल्लाह, उस्मान खान, मोहम्मद सगीर, अहमद सईद सिद्दीकी, रत्नाकर पांडेय, ख्वाजा जिब्रान व दो अन्य

छर्रा- राकेश सिंह, लक्ष्मी घनगर, बबलू होल्कर, तेजवीर सिंह, रामपाल गंगीरी, दिनेश लोधी, राकेश यादव, शिशुपाल यादव व चार अन्य

इगलास- पप्पू प्रधान, पूजा गौतम व एक अन्य

अतरौली- वीरेश यादव, गिरीश यादव, रामवीर सिंह, अशोक यादव, डीआर यादव, प्रेमश्री यादव व तीन अन्य

बरौली- रत्नाकर पांडेय, इंद्रदेव सिंह चौहान, आसिफ आबदी, कुणाल सारस्वत

खैर, प्रशांत वाल्मीकि व दो अन्य

2012 के चुनाव परिणाम

कोल विधानसभा सीट से सपा से जमीर उल्लाह खान ने 44,847 वोट पाकर जीत हासिल की। कांग्रेस के विवेक बंसल को 44,248 वोट मिले थे। छर्रा सीट से सपा से राकेश सिंह ने 54,150 वोट पाकर जीत दर्ज कराई, बसपा के मूलचंद बघेल 49,364 वोट पाकर हार गए। बरौली सीट से रालोद से दलवीर सिंह ने 80,440 वोट हासिल कर कुर्सी कब्जाई थी। बसपा के जयवीर सिंह को 68,417 वोट मिले थे। खैर सीट से रालोद के भगवती प्रसाद ने 93,470 वोट लेकर जीत हासिल की। बसपा की राजरानी ने 54,696 वोट पाए। रालोद से त्रिलोकी राम ने 66,146 वोट लेकर जीत दर्ज की। बसपा से राजेंद्र कुमार ने 57,953 वोट पाए। अतरौली से सपा के वीरेश यादव 54,785 वोट लेकर जीते। जबकि जनक्रांति पार्टी की प्रेमलता देवी 45,918 वोट लेकर हार गईं। शहर से सपा के जफर आलम ने 68,291 वोट लेकर जीत दर्ज कराई। वहीं, भाजपा से आशुतोष वाष्र्णेय 45,205 वोट पर ही सिमट गए।

2017 के चुनाव परिणाम

शहर सीट से भाजपा के संजीव राजा ने 1,13,752 वोट लेकर जीत दर्ज की। सपा के जफर आलम को 98,312 वोट मिले। कोल में भाजपा के अनिल पाराशर 93,814 वोट हासिल कर जीते। सपा के अज्जू इश्हाक को 42,851 वोट मिले। छर्रा से भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह ने 1,10,738 पाकर जीत का स्वाद चखा और सपा के राकेश सिंह को 54,604 वोट ही मिले। इगलास से भाजपा के राजवीर दिलेर 1,28,000 वोट जाकर जीते। बसपा के राजेंद्र कुमार को 53,200 वोट मिले। बरौली से भाजपा के दलवीर सिंह ने 1,25,545 वोट लेकर जीत दर्ज की। बसपा के जयवीर को 86,782 वोट ही मिले। खैर से भाजपा के अनूप वाल्मीकि ने 1,24,198 पाकर जीत हासिल की। बसपा के राकेश कुमार माैर्य को 53,477 वोट मिले। अतरौली से भाजपा के संदीप कुमार सिंह 1,15,397 वोट लेकर जीते। सपा के वीरेश यादव 64,430 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

प्रत्येक विधानसभा सीट से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक करीब 44 आवेदन आ चुके हैं। प्रत्याशियों का चुनाव पार्टी हाईकमान करेगी।

गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.