Move to Jagran APP

हुनर की नुमाइश करने वालों की धड़कनें आखिर क्यों बढ़ा रही ''खेल नुमाइश'' Aligarh News

अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश का उद्धाटन पांच फरवरी को किया जा रहा है। नुमाइश का इंतजार अलीगढ़वासी लंबे समय से कर रहे थे। कोरोना काल के चलते संशय भी था कि नुमाइश का आयोजन होगा भी या नहीं?

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 11:20 AM (IST)
हुनर की नुमाइश करने वालों की धड़कनें आखिर क्यों बढ़ा रही ''खेल नुमाइश'' Aligarh News
अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश का उद्धाटन पांच फरवरी को किया जा रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश का उद्धाटन पांच फरवरी को किया जा रहा है। नुमाइश का इंतजार अलीगढ़वासी लंबे समय से कर रहे थे। कोरोना काल के चलते संशय भी था कि नुमाइश का आयोजन होगा भी या नहीं? मगर पांच फरवरी को नुमाइश के उद्धाटन की घोषणा के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। मगर नुमाइश में ही खेल नुमाइश यानी खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। इसमें खेल की प्रतिभाएं अपने हुनर की नुमाइश पर पदक व नकद राशि जीतते हैं। मगर इसके आयोजन को लेकर हुनर की नुमाइश करने वालों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। तमाम खेल प्रतिभाएं इस अंदेशे में अपने आकाओं के पास चक्कर काट रही हैं कि खेल महोत्सव होगा या नहीं?

loksabha election banner

खेल का नहीं किया प्रचार

अमूमन नुमाइश के उद्धाटन के दो से तीन दिन बाद ही खेल महोत्सव के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं की घोषणा भी की जाती है। मगर इस साल खेलों के आयोजन को लेकर प्रशासन स्तर पर एक ही बैठक की गई है। इसमें खेल संघों से प्रस्ताव मांगने की प्रक्रिया की गई है। ऐसे में कृषि महोत्सव के उद्घाटन के बाद भी अगले एक हफ्ते तक इसकी घोषणा होने के आसार भी नहीं है। विभिन्न खेल संघों के प्रस्ताव आने के बाद उन पर विचार किया जाएगा। ऐसे में खेल में प्रतिभा दिखाने वाले अपने-अपने खेल संघों के पदाधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। पूछ रहे हैं कि नुमाइश खेल प्रतियोगिताएं कब से कराई जाएंगी। मगर उनके आकाओं को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। जिला आेलंपिक संघ हो या जिला एथलेटिक्स संघ किसी को खेलों के आयोजन के संबंध में जानकारी नहीं है।

मान्य खेल संघों को प्राथमिकता

खेल नुमाइश प्रशासन की पहली बैठक में फैसला किया गया है कि मान्य खेल संघों को ही खेलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसलिए खेल संघों के पदाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सूत्रों की मानें तो जिन खेल संघों पर दो या उससे ज्यादा लोगों के दावे हैं कि उनका खेल संघ मान्य है, उनको मिल-जुलकर खेलों के आयोजन कराने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मगर जो मान्य व निर्विवाद खेल संघ हैं उनको संबंधित खेल कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

 

खेल नुमाइश की घोषणा के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। खिलाड़ियों को सूचित करने व टीमें तैयार करने में भी समय लगता है। मगर समय से घोषणा न होने से कोरोना काल में इस प्रक्रिया में दिक्कत आएगी। नुमाइश प्रशासन को जल्द इसकी घोषणा करनी चाहिए।

मजहर उल कमर, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक एसोसिएशन

 

नुमाइश का उद्धाटन होने के दो से तीन दिन बाद खेल नुमाइश की घोषणा हो जाती थी। मगर पांच फरवरी को नुमाइश के उद्धाटन से पहले एक ही बैठक खेल नुमाइश को लेकर हुई है। जिसमें प्रस्ताव मांगे गए हैं। कई खिलाड़ी पूछ भी चुके हैं। मगर उनको कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।

शमशाद निसार आजमी, सचिव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन

 

खेल महोत्सव कमेटी मेंबर व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नुमाइश के उद्धाटन के बाद ही खेल महोत्सव के बारे में घोषणा की जाती रही है। 14 फरवरी तक खेलों के आयोजन कराना प्रस्तावित है। बैठक व जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.