Move to Jagran APP

पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहा पश्चिम चंपारण का गिरोह, 55 लोग हुए ट्रेस Aligarh News

रेंज स्तर पर एटा के सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ हुई अब तक की सबसे बड़ी 50 लाख की ठगी के पीछे बिहार के पश्चिम चंपारण का गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस की जांच में 55 लोग ट्रेस हुए हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 10:10 AM (IST)
पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहा पश्चिम चंपारण का गिरोह, 55 लोग हुए ट्रेस Aligarh News
50 लाख की ठगी के पीछे बिहार के पश्चिम चंपारण का गिरोह का हाथ सामने आया है।

अलीगढ़, जेएनएन। रेंज स्तर पर एटा के सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ हुई अब तक की सबसे बड़ी 50 लाख की ठगी के पीछे बिहार के पश्चिम चंपारण का गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस की जांच में 55 लोग ट्रेस हुए हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। जल्द ही एक टीम बिहार जाकर गिरोह का पर्दाफाश करेगी।    

loksabha election banner

शातिर ने ऐसे पुलिस कर्मियों को ठगा

रेंज स्तर पर बने साइबर थाने में 19 जनवरी 2021 को रेंज की सबसे बड़ी ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह ठगी एटा के श्याम बिहारी कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ हुई। अमर सिंह 31 दिसंबर 2020 को पुलिस विभाग से बतौर हेड कांस्टेबल सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी तैनाती हाथरस में थी। रिटायरमेंट के बाद छह जनवरी को सात लाख रुपये आए। फिर सात जनवरी को उनके खाते में 14.80 आने थे। इसकी जानकारी अमर सिंह को नहीं थी, लेकिन शातिर ने इसका पता लगाया और उन्हें काल किया। खुद को डिप्टी एसपी बताया और कहा कि आपके खाते में 14.80 रुपये आएंगे। जब उन्होंने खाते की जांच की तो वाकई में पैसे देखकर भरोसे में आ गए। इसके बाद शातिर के बताने पर पासबुक व आधार कार्ड कार्ड की फोटो कापी भेज दी। एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट भी बता दी। कुछ देर बाद उनके खाते से 50 लाख रुपये कट गए थे। साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शातिर ने 61 खातों में ठगी की रकम को ट्रांसफर किया है। इनमें एक खाते को ट्रेस करके दो लाख रुपये वापस भी करा दिए हैं। अन्य खातों को ट्रेस करने पर पता चला है कि गिरोह बिहार के पश्चिम चंपारण का है। 55 लोग ट्रेस हुए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.