अध्यादेश का स्वागत, जनसंख्या नियंत्रण कानून है बहुत जरूरी Aligarh news
कैबिनेट में उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 की मंजूरी मिलने के बाद से हिंदुत्ववादी संगठनों में खुशी है। उनका कहना है कि इससे लव जिहाद पर लगाम लगेगा। डरा-धमका कर धर्मांतरण करने वाले भी अब सौ बार सोचेंगे।
अलीगढ़, जेएनएन : कैबिनेट में उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 की मंजूरी मिलने के बाद से हिंदुत्ववादी संगठनों में खुशी है। उनका कहना है कि इससे लव जिहाद पर लगाम लगेगा। डरा-धमका कर धर्मांतरण करने वाले भी अब सौ बार सोचेंगे। सभी ने कहा कि यह सीएम योगी की दृढ़ इच्छा शक्ति है। हिंदुत्ववादी संगठन अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे हैं।
सरकार के निर्णय की सराहना
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सही समय पर निर्णय लिया है। इधर के वर्षों में पूरे देश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही थीं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में ही छह महीने में आठ से दस घटनाएं हुई हैं। अच्छा रहा कि सतर्कता के चलते उन्हें रोका गया। मनोज ने कहा कि कुछ लड़कियां लव जिहाद में फंस गई, अब उन्हें अपनी गल्तियों का एहसास हो रहा है।
लव जिहाद की आड़ मेें होता है धर्म परिवर्तन
अचलताल स्थित आर्य समाज मंदिर के आशीष शर्मा ने कहा कि लव जिहाद के आड़ में हिंदू लड़कियाें को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराया जाता था। पूरे देश में ये लोग एक गिरोह की तरह सक्रिय थे। हाथों में कलावा और माथे पर तिलक लगाकर ये हिंदू का चोला ओढ़ लेते थे, जब लड़कियां इनकी जाल में पूरी तरह से फंस जाती थीं तो ये अपने पूरे असली रंग में आ जाते थे। जबदस्ती धर्मांतरण कराते थे। यदि विरोध करती थीं तो उनपर बेइंतहा अत्याचार किया जाता था। शिवसेना के जिलाध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का फैसले का हर कोई स्वागत कर रहा है। अब षड़यंत्र करने वालों को सबक मिलेगा। वह धर्मांतरण कराने से पहले सौ बार सोचेंगे। अमित ने केंद्र सरकार से मांग की अब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।