Aligagrh Weather Forecast : चटख धूप से गरमाने लगा मौसम, तापमान में वृद्धि
फरवरी को गुलाबी ठंड के लिए जाना जाता है लेकिन इसबार मौसम गरमा रहा है। आसमान साफ रहने से सूरज अब तेवर दिखाने लगा है। पारा तेजी से चढ़ रहा है। विगत पांच दिन में अधिकतम व न्यूनतम छह से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
अलीगढ़, जेएनएन। फरवरी को गुलाबी ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इसबार मौसम गरमा रहा है। आसमान साफ रहने से सूरज अब तेवर दिखाने लगा है। पारा तेजी से चढ़ रहा है। विगत पांच दिन में अधिकतम व न्यूनतम छह से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। आज भी 32 व 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अब सुबह और शाम की ठंड
सुबह के समय लोग खूब धूप का खूब आनंद उठा रहे हैं। सुबह और शाम की ठंड अपनी उपस्थिति महसूस करा रही है, मगर धूप निकलते ही मौसम गरमाने लगता है। अब सुबह से ही सड़कों पर यातयात सामान्य हो जाता है। प्रमुख बाजारों के साथ रेहड़ी, फड़ वाले समय पर अपनी दुकानें सजा लेते हैं। विगत एक सप्ताह की बात करें तो तापमान में रिकार्ड वृद्धि हुई है। फरवरी में इस समय पहली बार तापमान में इतनी वृद्धि दिख रही है। इससे इसबार लोगों को ज्यादा समय तक गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
जल्दी पक जाएगी फसल
जनपद में रवि सीजन की प्रमुख फसलें गेंहू आलू व सरसों हैं। जो वह मशहूर भी इसी सीजन में करते हैं। इन फसलों के लिए सर्दी का मौसम ठीक माना जाता है। इस बार सर्दी देरी से शुरू हुई और तापमान फरवरी में ही बढ़ने लगा। इससे इन फसलों के जल्दी पकने से दाने कम विरोध करने की आशंका है। इस समय तापमान 18 या 20 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन यह 32 डिग्री तक पहुंच गया है।
बीमारियों का खतरा
मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल संक्रमण का प्रकोप भी बढ़ने लगा । सीएचसी और निजी चिकित्सकों के यहां बुखार, जुकाम-खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि सावधानी बरतेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। चलाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यह अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस समय वायरल संक्रमण का खतरा है। इसलिए जो अभी से ठंडी चीजों का सेवन करने लगे हैं।सावधानी बरतें।