Move to Jagran APP

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, तापमान जमीन पर Aligarh News

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान का असर अलीगढ़ में दिख रहा है। कई दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। 24 घंटे पहले बूंदाबांदी भी हुई मगर बुधवार सुबह खूब बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। लोगों की गर्मी से राहत मिली

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 05:57 PM (IST)
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, तापमान जमीन पर Aligarh News
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान का असर अलीगढ़ में दिख रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन।अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान का असर अलीगढ़ में दिख रहा है। कई दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। 24 घंटे पहले बूंदाबांदी भी हुई, मगर बुधवार सुबह खूब बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। लोगों की गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। तापमान भी धड़ाम से नीचे आ गिरा है। 24 घंटे के भीतर चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

 झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया

कई दिनों से सूरज अपने तेवर दिखा रहा था। उमस से जनजीवन बेहाल था। आसमान पर बादल की आवाजाही व पछुवा हवा से कुछ राहत थी। अरब सागर में आए तूफान से यहां का मौसम भी प्रभावित होने लगा। सुबह लोग सोकर उठे तो ठंडक का अहसास हुआ। झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। पंखे-कूलर बंद तक करने पड़े। बच्चों और बड़ों ने बालकनी में खड़े होकर बारिश का आनन्द लिया। विशेषज्ञ पहले ही बारिश की संभावना व्यक्त कर चुके थे। बहरहाल, मौसम सुहाना है और लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। हालांकि, विशेषज्ञ बारिश से कुछ नुकसान तो कुछ फायदा भी बता रहे हैं। उनके अनुसार इस समय बारिश के पानी को खेत में एकत्र कर सकते हैं, लेकिन जहां पर हाल ही में बोआई हुई है, वहां ज्यादा बारिश से नुकसान हो सकता है। बहरहाल, बारिश सभी के लिए ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.