Move to Jagran APP

Rain Showers: शहर में जलभराव से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी Aligarh News

मानसून में हर बार जलभराव की समस्या से जूझते शहर में नगर निगम के इंतजाम एनवक्त पर दगा दे जाते हैं। चाहे वह साफ किए गए नाले हों या पंङ्क्षपग स्टेशन। इस बार तो मानसून ही दगा दे गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:05 PM (IST)
Rain Showers: शहर में जलभराव से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी Aligarh News
Rain Showers: शहर में जलभराव से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन: मानसून में हर बार जलभराव की समस्या से जूझते शहर में नगर निगम के इंतजाम एनवक्त पर दगा दे जाते हैं। चाहे वह साफ किए गए नाले हों या पंङ्क्षपग स्टेशन। इस बार तो मानसून ही दगा दे गया। पिछले दिनों जो थोड़ी-बहुत बारिश हुई उसमें भी जलभराव हो गया। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तो शहर के हालात बिगाड़ दिए। मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए, सांसद, विधायक के दफ्तरों तक में पानी पहुंच गया। नगर निगम ने जिन व्यवस्थाओं का ढोल मानसून आने से पहले पीटा था, वे बारिश में लडख़ड़ा गईं। अब खामियां तलाशी जा रही हैं।

loksabha election banner

दिनभर हुई रिमझिम बारिश

पिछले मानसून में हालात विकराल थे। दुकानें जलमग्न हो गईं, अपार्टमेंट, शॉङ्क्षपग मॉल के बेसमेंट डूब गए। घरों में पानी भर गया। नाव तक डालनी पड़ गई थी। उन हालातों को देखते हुए नगर निगम ने इस बार मानसून से पहले व्यवस्थाओं का खाका खींचा था। पंङ्क्षपग स्टेशनों को दुरुस्त कराने और पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए गए। खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव की समस्या अधिक रहती है। कुल 27 पंङ्क्षपग स्टेशन में प्रमुख गूलर रोड, सराय हरनारायण, रामघाट रोड पर स्टॉफ बढ़ा दिया गया। फिर भी जलभराव से निजात नहीं मिल सकी। गुरुवार को तीन घंटे मूसलाधार और दिनभर हुई रिमझिम बारिश में आधा शहर जलमग्न हो गया। रामघाट रोड, गुरुद्वारा रोड, मैरिस रोड, आवास विकास, गूलर रोड, गोङ्क्षवद नगर आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। पंङ्क्षपग स्टेशन कागजों में चलते नजर आए। गुरुद्वारा रोड पर भरा पानी देररात तक निकल सका, जबकि यहां पंङ्क्षपग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के दावे किए गए थे। चलने के कुछ देर बाद ही मोटर बंद हो गई। कई पंङ्क्षपग स्टेशन को बिना बिजली के संचालित हैं, यहां लाखों रुपये का डीजल फूंक दिया जाता है। पंङ्क्षपग स्टेशन भी रखरखाव के अभाव में कुछ देर चलने के बाद हांफने लगते हैं। मैरिस रोड पर पानी निकालने को लगा पंप सैट चल न सका। शाहजमाल, गूलर रोड, नई बस्ती में भी पंप सेट बंद रहे। हर साल इन पर एक से डेढ़ करोड़ रुपये का खर्चा दिखाया जाता है। 

गूलर रोड पर शुरू न हुआ पंङ्क्षपग स्टेशन

गूलर रोड पर गायत्री पैलेस के पीछे बीते साल पंङ्क्षपग स्टेशन का निर्माण कराया गया था, ये शुरू न हो सका। क्षेत्रीय पार्षद आशा गौतम ने बताया कि पंङ्क्षपग स्टेशन नाले से कनेक्ट होना है, इसके बाद यह संचालित हो जाएगा। इस बार बारिश से पहले ही गूलर रोड पोखर से चार-फुट तक पानी निकलवा दिया था। यही वजह रही कि इस बार शक्ति नगर व अन्य इलाकों में पानी नहीं भरा।

बारिश में पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलवाए जाते हैं। गूलर रोड पंङ्क्षपग स्टेशन क्यों शुरू नहीं हो सका, इसे दिखवाया जाएगा। बाकी जहां कमियां हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है।

राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.