Move to Jagran APP

हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल

इगलास में शादी समारोह से देररात घर लौट रहे ससुर-दामाद की बाइक को हाथरस रोड पर तोछीगढ़ बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में ससुर की मौत हो गई। वहीं दामाद चोटिल हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM (IST)
हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल
हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल

अलीगढ़ : इगलास में शादी समारोह से देररात घर लौट रहे ससुर-दामाद की बाइक को हाथरस रोड पर तोछीगढ़ बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में ससुर की मौत हो गई। वहीं दामाद चोटिल हुआ है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव हरौथा निवासी 60 वर्षीय लेखराज सिंह अपने दामाद देवेंद्र पुत्र मान सिंह निवासी नवलपुर के साथ गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गांव लहरा हाथरस गए थे। रात्रि करीब 12 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में हाथरस रोड पर तोछीगढ़ बंबा के निकट इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं देवेंद्र भी चोटिल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में लेखराज को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के बेटे शिशुपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विदित रहे कि मृतक ने अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटी व पत्नी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।

रोडवेज बस पुल से टकराई, महिला परिचालक समेत तीन लोग घायल

संसू, गभाना : हाईवे पर महरावल पुल से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में महिला परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हाथरस डिपो की रोडवेज बस करीब 40 सवारियों को लेकर हाथरस से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह अलीगढ़ बाईपास से हाइवे पर महरावल पुल के पास पहुंची तभी लोधा की तरफ से खुर्जा की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में पुल से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक उर्मिला पत्नी राजवीर सिंह निवासी खाल खलुआ थाना मलपुरा (आगरा) चालक विनोद निवासी नगला मेवात थाना सहपऊ (हाथरस) व सवारी आसमीन पत्नी शाहित निवासी डींगगेट थाना गोविदनगर (मथुरा) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि बस में मौजूदा अन्य सवारियों को दूसरी बसों में बिठवाकर गंतव्य के लिए भिजवा दिया।

ट्रक ने बाइक रौंदी, महिला

की मौत, पति घायल

संसू, अकराबाद : जीटी रोड पर नानऊ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा है। जनपद फर्रुखाबाद के गांव बहतरा थाना कायमगंज निवासी रवि पुत्र रामवीर नोएडा में निजी कंपनी में काम करता है। वह बाइक से अपनी पत्नी पूजा के साथ गांव जा रहा था। शुक्रवार शाम समय करीब 5.30 बजे नानऊ पुल स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में 22 वर्षीय पूजा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाल संजीव त्यागी, पिलखना पुलिस चौकी प्रभारी राहुल चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.