Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने विकास से बताई देश की पहचान

समाज के एकजुट होकर ताकत बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में देव व प्रदेश के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई हैं। सरकार सभी के हित में काम कर रही है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 08:27 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने विकास से बताई देश की पहचान
हाथरस में मंत्री महेश गुप्ता का स्वागत किया गया।

हाथरस, जेएनएन। नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने केंद्र की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश की पहचान घोटालों से हुआ करती थी, लेकिन मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान बनाई है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें सभी के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने समाज के एकजुट होकर ताकत बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में देव व प्रदेश के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई हैं। 

loksabha election banner

अधिवेशन में हुए शामिल

महेशचंद्र रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से अलीगढ़ रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ताकत से ही पहचान बनती है। इसलिए हमें सभी को साथ लेकर काम करना चाहिए। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने 2022 के चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि हमें राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी चाहिए। भागीदारी संघर्ष से बढ़ती है।

अलीगढ़ में 17 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन

उन्होंने 17 जनवरी को अलीगढ़ में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान अतिथियों और परिषद के पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अमित वाष्र्णेय, महासचिव युवा लोकेश, दिनेश,  चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, युवा जिला प्रधान महामंत्री मयंक गुप्ता के अलावा संयोजक जिलाध्यक्ष सुमित वाष्र्णेय, सह संयोजक प्रदीप गुप्ता, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सर्राफ ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.