Police Team Attacked In Hathras: युवक की पिटाई पर ग्रामीणों ने हाथरस का सहपऊ थाने घेरा, तोड़फोड
गुरुवार को मतदान के अंतिम समय में पुलिस ने युवक को बूथ से उठा लिया। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते ग्रामीणों ने थाने पर हमला बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में आई भीड़ ने थाने का घेराव कर पथराव कर दिया इससे पुलिसकर्मी थाने को छोड़कर भाग गए।
हाथरस, जेएनएन। सहपऊ कोतवाली के गांव थरौरा के एक युवक की पिटाई पर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को मतदान के अंतिम समय में पुलिस ने युवक को बूथ से उठा लिया। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते ग्रामीणों ने थाने पर हमला बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में आई भीड़ ने थाने का घेराव कर पथराव कर दिया, इससे पुलिसकर्मी थाने को छोड़कर भाग गए। पथराव में एक दमकल और मीडियाकर्मी घायल हो गया।
ग्रामीणों की मानें तो गांव निवासी बड्डे यादव गांव थरौरा के बूथ पर पहुंचा था। बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगे एटा और कासगंज के एसडीएम और सीओ निरीक्षण के लिए आए हुए थे। अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। चार-पांच सौ ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और बड्डे यादव को बुरी तरह पीटने का आरोप पुलिस पर लगाने लगे। भीड़ ने थाने पर पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां रखी कुर्सियों, कूलर, लाइटें आदि सामान को तोड़ दिया। यह देख पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। थाने में मौजूद एक फायर ब्रिगेड कर्मी संतोष भीड़ के बीच फंस गया। उसे लोगों ने पीटा। इस दौरान पत्थर लगने से वह घायल हो गया। पथराव में एक मीडियाकर्मी भी घायल हो गया। करीब दो घंटे तक थाने पर लोगों की भीड़ जमा थी। कई थानों का फोर्स के साथ एसपी विनीत जायसवाल और डीएम रमेश रंजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
घायल फायर ब्रिगेड कर्मी