Move to Jagran APP

UP assembly elections 2022 : आगामी विधानसभा चुनाव पिछले तीनों चुनाव से महत्वपूर्ण : केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव संचालन समिति में चुनावी सूत्र बता गए। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानभा चुनाव पिछले चुनाव पिछले तीनों चुनाव से सबसे महत्वपूर्ण है। 2014 के लोकसभा चुनाव 2017 के विधानसभा और 20190 के लोकसभा चुनाव से सबसे अहम है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 04:40 PM (IST)
UP assembly elections 2022 : आगामी विधानसभा चुनाव पिछले तीनों चुनाव से महत्वपूर्ण : केशव प्रसाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव संचालन समिति में चुनावी सूत्र बताए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव संचालन समिति में चुनावी सूत्र बता गए। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानभा चुनाव पिछले चुनाव पिछले तीनों चुनाव से सबसे महत्वपूर्ण है।

loksabha election banner

यह चुनाव हर हाल में जीतना है

2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव से सबसे अहम है। इसलिए यह चुनाव हरहाल में जीतना है। यह लाखों कार्यकताओं के लिए जरूरी है। प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए जरूरी है। क्योंकि पिछली सरकारों ने क्या किया? ये सभी को पता है। पिछली सपा, बसपा और कांग्रेस ने क्या किया? इनके नेता मंदिर नहीं जाते थे, टोपी लगाकर रोजा इफ्तार करते थे। आज राहुल गांधी के प्रवक्ता कहते हैं कि राहुल गांधी जनेऊ धारी हैं। इसका मुख्य कारण है केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार का होना। यदि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई तो राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ओवैसी ये सब भारत माता और वन्देमातरम के नारे लगाएंगे। इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई। हम 300 से अधिक पार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.