Move to Jagran APP

यूपी चुनाव न्‍यूज 2022: जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी भाजपा में शामिल

जिला पंचायत सदस्‍य के चुनाव में निर्दलीय पिंकी देवी ने भाजपा की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 4800 वोटो से हराया था। चुनाव जीतने वाली पिंकी देवी ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। इससे भाजपा और अधिक मजबूत हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM (IST)
यूपी चुनाव न्‍यूज 2022: जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी भाजपा में शामिल
निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी ने भाजपा में शामिल हो गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। खैर तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 की जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी व उनके पति डा. महेश जादौन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कस्बा के अग्रसेन मार्केट में भाजपा कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया व खैर विधान सभा प्रभारी प्रणपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। उनका फूलमाला व भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। डा. महेश जादौन ने कहा कि मोदी और योगी के विकासवाद से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ। 2022 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

भाजपा की ली सदस्‍यता

बता दें कि डा.महेश जादौन भाजपा देहात मंडल खैर के पूर्व में महामंञी के पद पर कार्य कर चुके हैं जिला पंचायत के चुनाव में टिकट मांगा था भाजपा ने टिकट किसी और को दे दिया था। लेकिन श्री जादौन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पत्नी पिंकी देवी को वार्ड नंबर.21 से चुनाव मैदान में उतार दिया। भाजपा के बागी होने पर उनका निष्कासन हो गया था। उन्होंने हार नही मानी निर्दलीय चुनाव लडा भाजपा की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 4800 वोटो से हराया था। और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने वाली पिंकी देवी ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी,भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रवेन्द्र शर्मा,विनोद सारस्वत,सीताराम अग्रवाल,पार्थ जादौन,प्रमोद चौहान,कालीचरन शर्मा,विनीत पहलवान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.