Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बनवाए वोट, ये है खास वजह

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार के चुनाव के लिए नवंबर में चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट बनवाए थे। ऐसे में अब चुनावों में भी महिलाओं के अधिक मतदान फीसद की उम्मीद है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:56 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बनवाए वोट, ये है खास वजह
पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट बनवाए थे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार के चुनाव के लिए नवंबर में चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट बनवाए थे। ऐसे में अब चुनावों में भी महिलाओं के अधिक मतदान फीसद की उम्मीद है। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं ने पुरषों से अधिक मतदान किया था। इनमें 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। वहीं, पुरुषों के मतदान का फीसद 63.35 रहा था।

loksabha election banner

अलीगढ़ में है सात विधानसभा सीट

जिले में कुल सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभाें पर कुल 63.48 फीसद मतदान हुआ था। इसमें 63.35 फीसद मतदान पुरुषों ने किया था। वहीं, महिलाओं का मतदान फीसद 63.63 रहा था। सबसे अधिक मतदान शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। वहीं, सबसे कम वोट अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पड़े थे। वहीं, अगर महिलाओं की बात करें तो सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग बरौली विधानसभा में किया था। यहां पर कुल 65.87 फीसद वोट पड़े थे। वहीं, सबसे कम महिलाओं ने कोल विधानसभा में पड़े थे। यहां पर महज 61.94 फीसद ही वोट पड़े थे।

इस बार भी अच्छे मतदान की उम्मीद

इस बार जिले में महिलाओं से अच्छे मतदान की उम्मीद है। अफसर भी इसी हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। जिले भर में इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। डीएम-एसएसपी समेत अन्य सभी अफसर गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं। वहीं, जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।

पांच विधानसओं में पुरुषों से अधिक मतदान

 निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2017 के चुनावों में सात में से पांच विधानसभाएं ऐसी थीं, जिनमें पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया था। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा व इगलास शामिल हैं। वहीं, कोल व शहर विधानसभा में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों से अधिक मतदान किया था।

2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर

विधानसभा क्षेत्र, पुरुष, महिला

खैर, 61.71, 62.06

बरौली, 65.68, 65.31

अतरौली, 59.9, 62.39

छर्रा, 62.36, 64.01

कोल, 63.30, 61.94

शहर, 68.40, 64.31

इगलास, 64.29, 64.98

(मतदान फीसद में है)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.