Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों ने डाला डेरा, बनाएंगे रणनीति, देंगे फीडबैक

जनवरी के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे सभी राजनैतिक पार्टियां सतर्क हो गई है। कांग्रेस जो राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है उसने विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने शुरू कर दिए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों ने डाला डेरा, बनाएंगे रणनीति, देंगे फीडबैक
जनवरी के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनवरी के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे सभी राजनैतिक पार्टियां सतर्क हो गई है। कांग्रेस, जो राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है, उसने विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र पर नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अलीगढ़ में डेरा डाल लिया है। पर्यवेक्षक यहां संगठन का कार्य देखते हुए चुनाव की रणनीति तो बनाएंगे ही, हाईकमान को यहां की फीडबैक भी देंगे।

loksabha election banner

पर्यवेक्षक नियुक्‍त किए गए

जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन के अनुसार कोल विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक भीषम शर्मा व शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक चौ. मतीन अहमद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने जनपद में डेरा डाल लिया है। दोनों पर्यवेक्षक अब चुनाव संपन्न होने तक यहीं रहेंगे। रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भीष्म शर्मा ने कोल ब्लाक व जिला कमेटी के पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर मंत्रणा की। संगठन व सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी ली। चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछा। वहीं, चौ. मतीन अहमद ने महानगर व वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से बातचीत की। इससे पूर्व पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर, मोहम्मद हाजी अरसान, रमेश शर्मा, अब्दुल सबूर उर्फ नन्नू मलिक, दीपक भारद्वाज, नेत्रपाल,आशीष कुमार, रामगोपाल, मुन्नालाल पापा आदि उपस्थित रहे।

हर विधानसभा में नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक

जिला महासचिव जियाउद्दीन राही ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। कोल व शहर के पर्यवेक्षक आ चुके हैं। वे संगठन के साथ यहां की फीडबैक भी हाईकमान को देंगे।

पहुंचे दावेदार, दिया बायोडेटा

पर्यवेक्षकों ने किसी दावेदार को नहीं बुलाया था, लेकिन कई लोग उनसे मिलने पहुंच गए। शहर सीट से दावेदार यज्ञा अग्रवाल ने चौ. मतीन अहमद व अन्य नेताअों के समक्ष अपना बायोडेटा दिया। इगलास विधानसभा से दावेदार नितिन चौहान वाल्मीकि ने यज्ञा अग्रवाल का समर्थन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.