Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: हाथरस में यात्रा से भाजपा करेगी जनजागरण

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। मथुरा से प्रांरभ होकर हाथरस जनपद की सीमा में होकर अलीगढ़ जाएगी। एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को ब्रज क्षेत्र यात्रा का प्रमुख बनाया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 05:10 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: हाथरस में यात्रा से भाजपा करेगी जनजागरण
यात्रा हाथरस जनपद की सीमा में होकर अलीगढ़ जाएगी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। मथुरा से प्रांरभ होकर हाथरस जनपद की सीमा में होकर अलीगढ़ जाएगी। एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को ब्रज क्षेत्र यात्रा का प्रमुख बनाया है। यात्रा का जिला संयोजक जिला महामंत्री को बनाया गया और यात्रा की जिला संचालन समिति व विधानसभाओं की भी संचालन समिति बनाई गई हैं। हाथरस नगर में एक जनसभा होगी व नगर भ्रमण के बाद सादाबाद विधानसभा को प्रस्थान करेगी। सादाबाद में बस स्टैंड पर स्वागत सभा होगी। इसके बाद चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कुरसंडा गेट पर स्वागत के बाद गोविंदपुर से यात्रा आगरा जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।

loksabha election banner

यह है भाजपा की रणनीति

शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर यात्रा को लेकर बैठक हुई। यात्रा प्रमुख एमएलसी डा़. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में छह यात्राओं के माध्यम से जनजागरण का अभियान शुरू होगा। इन सभी यात्राओं में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता भूमिका निभाएंगे। यह यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर अलीगढ़ जाएगी। गोपी सिकंदराराऊ से हाथरस जनपद में प्रवेश करते हुए यात्रा का जगह – जगह स्वागत होगा। सिकंदराराऊ कस्बा होती हुई सलेमपुर, कैलोरा चौराहे से सासनी होती हुई अग्रवाल सेवा सदन में विश्राम कार्यक्रम रहेगा। अगले दिन हाथरस नगर में एक विशाल जनसभा होगी व नगर भ्रमण के बाद सादाबाद विधानसभा को प्रस्थान करेगी। सादाबाद में बस स्टैंड पर स्वागत सभा होगी। इसके बाद चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कुरसंडा गेट पर स्वागत के बाद गोविंदपुर से यात्रा आगरा जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस विधानसभा यात्रा प्रमुख रामवीर सिंह भैयाजी, सादाबाद विधानसभा यात्रा प्रमुख सुधीर गर्ग, सिकंदराराऊ यात्रा प्रमुख लक्ष्मण सिंह सेंगर को बनाया गया है। इस बैठक में प्रदेश कोपरेटिव बैंक चेयरमैन व पूर्व सांसद मथुरा चौ० तेजवीर सिंह, चौ० नत्थी सिंह, हरिशंकर राना, रुपेश उपध्ययाय, प्राति चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसोदिया उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.