Move to Jagran APP

धर्मस्थल में अज्ञात लोगों ने फेंके पत्थर, मुस्लिम समाज में रोष Aligarh news

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में माहौल खराब करने के लिए रविवार की रात्रि को क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द स्थित धर्मस्थल में अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए। वहां लगी लाइट भी उखाड़ दी। घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 10:57 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 11:44 AM (IST)
गांव सहारा खुर्द स्थित धर्मस्थल में अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए।

अलीगढ़, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में माहौल खराब करने के लिए रविवार की रात्रि को क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द स्थित धर्मस्थल में अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए। वहां लगी लाइट भी उखाड़ दी। घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है। पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। 

loksabha election banner

देर रात पत्‍थर फेंकने का आरोप

गांव सहारा खुर्द में मुस्लिम बस्ती के बीच धर्मस्थल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि 1:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा धर्मस्थल में पत्थर फेंके गए, वहां लगी लाइट भी उखाड़ दी। पत्थर किसने और क्यों फेंके हैं इसकी जानकारी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सुबह मौलवी द्वारा ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सूचना मिलने पर सीओ मोहसिन खान भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि पत्थर किन लोगों द्वारा फेंके गए हैं इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है। पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है। जो भी असामाजिक तत्व है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

गांव का माहौल खराब करने की कोशिश

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में पंचायत चुनाव का जोर चल रहा है। गांव का माहौल खराब करने के उद्देश्य से किसी असामाजिक तत्वों द्वारा यह कृत्य किया गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपितों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से यह भी चर्चा है कि सोमवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारी गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.