Move to Jagran APP

किसान आंदोलन पर बोले केंद्रीय मंत्री, अब दिल्ली में पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाए, कोई गलत नहीं aligarh news

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को किसानों के आंदोलन को गलत बताया। साथ ही आंदोलन पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कृषि बिल को सही बताते हुए कहा कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी बिल में नहीं है। आंदोलन को समझने की जरूरत है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 04:34 PM (IST)
किसान आंदोलन पर बोले केंद्रीय मंत्री, अब दिल्ली में पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाए, कोई गलत नहीं aligarh news
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ आए।

अलीगढ़, जेएनएनः  कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गलत बताया है। साथ ही इस आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। कहा, छब्बीस जनवरी को दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके बाद अगर पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाते हैं तो बिल्कुल सही है। 

loksabha election banner

स्याही के अलावा कुछ भी काला नहीं 

केंद्रीय मंत्री ने किसानों के आंदोलन को बेवजह बताया। कहा, विरोध का कोई औचित्य नहीं है। बिल के अंदर एेसी कोई चीज नहीं जो किसानों के खिलाफ हो। राकेश टिकैत पहले कहते हैं कि मेरे पिताजी का सपना पूरा हो गया, उसके बाद कहते हैं कि यह काला कानून है तो स्याही के अलावा उसमें कुछ भी काला नहीं है। छब्बीस जनवरी को दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके बाद अगर पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाते हैं तो बिल्कुल सही है।  आज आपको विश्वास नहीं होगा कि जो लोग इकठ्ठे हुए हैं, वो वास्तव में क्या करेंगे। 

फोटो खिचाने वाले बहुत हैं 

कंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंदोलन क्या है? यह पहचानने की जरूरत है। नारे लगाकर बैठ जाओ तो लोगबाग फोटो खिचाने के लिए बहुत होते हैं। लेकिन, वास्तव में इसकी न कोई युक्ति है और न कोई औचित्य है। यह जबरदस्ती की चीज है। शुरू में यह था कि पंजाब वाले संगठन ज्यादा हावी हो जाएंगे तो हम भी बैठ जाते हैं। यह सोच बैठ गए। पंजाब के संगठन वालों ने कहा कि आप का रवैया ढुलमुल है तो अपने लोग कंट्रोल करने भेजें। आंदोलन में क्या है। बैठे रहें। 

नुमाइश का उद्घाटन करने आए 

वे शुक्रवार को अलीगढ़ की एेतिहासिक नुमाइश का उद्घाटन करने अलीगढ़ आए। उद्घाटन समारोह शाम को था, लेकिन वे दोपहर ही आ गए। कार्यकर्ताओं से मिले। जन प्रतिनिधियों से वार्ता की। इससे पूर्व उनका सांसद सतीश गौतम सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। क्षेत्र की समस्याएं बताईं। इनमें आगरा -अलीगढ़ हाईवे की समस्या प्रमुख रही। 

आगरा हाईवे पर जताई नराजगी 

केंद्रीय मंत्री ने अलीगढ़-आगरा हाईवे का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताी। साथ ही कहा कि इस कार्य में कुछ गलतियां है, जो अधिकारियों को बताई जाएंगी। हम प्रोजेक्ट हैं। सही काम नहीं करता तो उसे हटाना होता है। उसमें समय लग जाता है। आगरा हाईवे तालाबा होने की बात पता है। कंपनी जो पहले काम कर रही थी वेे लोग  आगरा वाले ही तो थे। पूरी दुरदर्शा की जानकारी है। जल्द काम कराएंगे। एनएचआइ नगर निगम का तालमेल नहीं होता तो गड़बड़ी होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.