Move to Jagran APP

मोदी ने देश को किया एकजुट : मेघवाल

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने अनुछेद 370 हटाकर एक देश में दो विधान की व्यवस्था समाप्त की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM (IST)
मोदी ने देश को किया एकजुट : मेघवाल
मोदी ने देश को किया एकजुट : मेघवाल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : केंद्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पहले देश में दो विधान और दो निशान थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री ने देश को एकजुट करने का काम किया है।

loksabha election banner

क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं, कोआपरेटिव बैंक समिति के अध्यक्षों व सदस्यों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 देश के विकास में बड़ी बाधा था। यह इतनी आसानी से यह हट जाएगा, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। देश में रूल आफ ला होना चाहिए, इसलिए एक देश, एक कानून की व्यवस्था की गई। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की तारीफ की। कहा, बड़े-बड़े माफिया प्रदेश छोड़ गए या फिर जेल में बंद हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है। असल में यही रूल आफ ला है। उन्होंने अधिवक्ताओं से समस्याएं पूछीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत दो पशुओं की खरीद पर 1.60 लाख रुपये की राशि देने का प्रविधान चार फीसद की ब्याज पर किया है। उन्होंने साथा चीनी मिल के सुधार का भी भरोसा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री का परिचय कराया। महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने आभार जताया। भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, अनीता जैन ने मंचासीन रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नरेंद्र सिकरवार ने किया। कार्यक्रम में वैभव गौतम, शिव नारायण शर्मा, सत्या सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, हरेंद्र सिंह, ठाकुर गोपाल सिंह, विक्रम सिंह हिडोल, गोपाल सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह तोमर, महेश चौधरी, संजय शर्मा, राजवंश, ललित पुंढीर, अमर सिंह तोमर, रघुवंश शर्मा, रविकांत शर्मा, महेश चंद शर्मा, भगवान सिंह, राजेश, कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.