शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर Aligarh news
कस्बा दादों निवासी दो युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह तड़के बाइक से घर आ रहे थे। कस्बा के पास दादों-सांकरा रोड पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
अलीगढ़, जेएनएन : कस्बा दादों निवासी दो युवक एक शादी समारोह से शनिवार की सुबह तड़के बाइक से घर आ रहे थे। कस्बा के पास दादों-सांकरा रोड पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पीएम के लिए अलीगढ़ भेजा है।
जिरौली गांव शादी समारोह में दोस्त के साथ गया था राशिद
कस्बा दादों निवासी 19 वर्षीय राशिद खां पुत्र अनवार खां अपने साथी शाकिव खां पुत्र कल्लू खां के साथ शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव जिरौली में एक शादी समारोह में आतिशवाजी चलाने के लिए गये था। शनिवार सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल से दोनों लौट रहे थे। कस्बा दादों व नगला भूड़ के बीच पूर्व विधायक वीरेश यादव के कृषिफॉर्म के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। राशिद की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शाकिब बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए अलीगढ़ भेजा है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था।