Move to Jagran APP

अनियंत्रित जायलो कार पेड़ से टकरायी, सात लोग घायल Aligarh news

दादों क्षेत्र के गांव सांकरा निवासी सूरजपाल गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता गुरूवार सुबह अपनी जायलो कार से सुबह करीब नौ बजे पूर्व विधायक वीरेश यादव के फॉर्म हाउस पर उनसे मिलने के लिए जा रहे थे। उनके अलावा छह लोग कार में बैठे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 02:13 PM (IST)
अनियंत्रित जायलो कार पेड़ से टकरायी, सात लोग घायल Aligarh news
गांव सिहानी फरीदपुर के निकट गुरुवार की सुबह एक जायलो कार पेड़ से टकरा गयी।

अलीगढ़, जेएनएन।  गांव सिहानी फरीदपुर के निकट गुरुवार की सुबह एक जायलो कार पेड़ से टकरा गयी। हादसे मे सात लोग घायल हो गए। इनमे दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। 

loksabha election banner

पूर्व विधायक से मिलने गए थे सूरजपाल

दादों क्षेत्र के गांव सांकरा निवासी सूरजपाल गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता गुरूवार सुबह अपनी जायलो कार से सुबह करीब नौ बजे पूर्व विधायक वीरेश यादव के फॉर्म हाउस पर उनसे मिलने के लिए जा रहे थे। उनके अलावा छह लोग कार में बैठे थे। गांव सिहानी फरीदपुर के निकट कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। कार को टकराते ही आसपास के लोग दौड़कर कार के पास आ गये और कार में फसे सभी लोगों को शीशा तोड़कर निकाला। घटना में सूरजपाल गुप्ता व दिनेश यादव पुत्र अनार सिंह बुरी तरह घायल हो गये, जबकि अन्य पांच लोगों के हल्की चोटें आयी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।

टेंपो पलटने से एक घायल

एक अन्‍य समाचार के अनुसार विहार प्रदेश के जनपद चम्पारन निवासी राजेश कुमार क्षेत्र के गांव नगला उदित में रहकर मधुमख्खी पालन करता है। बुधवार की देर शाम टैम्पो सीखने के चलते टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो पलटने पर राजेश बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने दादों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.