Move to Jagran APP

भगवान राम व दशरथ पर अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाइयों ने जताया विरोध Aligarh news

करीब तीन बजे वे फेसबुक चला रहे थे। तभी डॉ. निशित शर्मा की ओर से खिलाफत आंदोलन को लेकर एएमयू में आयोजित किए जा रहे।

By Parul RawatEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 08:20 PM (IST)
भगवान राम व दशरथ पर अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाइयों ने जताया विरोध Aligarh news
भगवान राम व दशरथ पर अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाइयों ने जताया विरोध Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा नेता डॉ.  निशित  शर्मा की फेसबुक पोस्ट पर भगवान राम व दशरथ को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। इसे लेकर भाजपा नेता संजू बजाज समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देहलीगेट थाने में पहुंचकर विरोध जताया। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कमेंट करने वाला युवक एएमयू का छात्र बताया जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज निवासी नगला  समानी  ने तहरीर में कहा है कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वे फेसबुक चला रहे थे। तभी डॉ.  निशित  शर्मा की ओर से खिलाफत आंदोलन को लेकर एएमयू में आयोजित किए जा रहे  वेबिनार  के संबंध में की गई पोस्ट देखी।  निशित  ने पोस्ट के जरिये  बेविनार  में टर्की के प्रोफेसर को बुलाने पर आपत्ति जताई गई। इसी पोस्ट पर  अलसाबा   बिनयामिन  नाम के शख्स ने राजा दशरथ व श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया है। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पहुंचा है। संजू बजाज ने आरोप लगाया कि एएमयू में निरंतर ऐसी गतिविधियां होती हैं। बुधवार को कमेंट करने वाला शख्स भी एएमयू का छात्र बताया जा रहा है। उसके खिलाफ  एनएसए  की कार्रवाई होनी चाहिए। संजू बजाज ने इसके  स्क्रीनशॉट्स  भी थाने में दिए हैं। संजू ने यह भी कहा कि एएमयू देश का हिंदू विरोधी संस्थान बनकर रह गया है। यहां के छात्रों की जिहादी मानसिकता के चलते कई बार शहर में आग लगने से बची है। राष्ट्रपति से मांग है कि ऐसे संस्थान पर प्रतिबंध लगाया जाए। देहलीगेट थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कमेंट करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। साक्ष्य मिलते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.