अलीगढ़, जेएनएन।
लोधा
के गांव
हरिदासपुर
में शनिवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने नशे में गाली-गलौज की, जिससे विवाद शुरू हुआ। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं, एक किशोरी के सिर पर
फावड़े
से प्रहार किया गया। गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मौत हो गई।
मूलरूप से
कासगंज
के गांव
सुजरई
निवासी पंकज मिश्रा यहां
लोधा
के गांव
हरिदासपुर
में वाटर पार्क के सामने चाय का खोखा चलाते हैं। उनके पास ही
इगलास
क्षेत्र के
बीसनपुर
के रहने वाले राजू भी खोखा चलाते हैं। राजू यहां
हरिदासपुर
स्थित अपनी ननिहाल में रहते हैं। आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे राजू नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। पंकज मिश्रा मौके पर नहीं थे। उनकी पत्नी ममता देवी व 16 वर्षीय बेटी शिखा ने विरोध किया। इस पर राजू पक्ष ने हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें राजू, राजू के पिता व बेटा घायल हो गए। पंकज मिश्रा की पत्नी व बेटे को भी चोट लगी। बेटी शिखा के सिर में
फावड़े
से हमला किया गया। शिखा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लोधा
एसओ
रामवकील
ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें
फावड़ा
लगने से किशोरी की मौत हुई है। ममता की ओर से
झगड़े
की तहरीर मिली है। इसी तहरीर को हत्या में तरमीम कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अलीगढ़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे