Move to Jagran APP

अलीगढ़ के मानिक चौक में भिड़े दो पक्ष,पथराव,ये थी वजह

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मानिक चौक मेें मंगलवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। कई लोग घायल हुए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:17 AM (IST)
अलीगढ़ के मानिक चौक में भिड़े दो पक्ष,पथराव,ये थी वजह
अलीगढ़ के मानिक चौक में भिड़े दो पक्ष,पथराव,ये थी वजह

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मानिक चौक मेें मंगलवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। कई लोग घायल हुए हैं। देररात सूचना पर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी भी पहुंच गए। पथराव को देखते हुए तीन थानों का पुलिस आ गई। एसपी सिटी अभिषेक कुमार भी आ गए। इसके बाद हालात को संभाला गया।
देररात मानिक चौक इलाके में संप्रदाय विशेष के दो सब्जी विक्रेताओं के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो रहा था।

loksabha election banner

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि इसकी वजह शराब पीने को लेकर हुआ विरोध व रंजिश भी थी। दोनों ने अपने पक्षे के लोगों की बुलाने की बात कही। इसी बीच दूसरा पक्ष गणेश प्रतिमा विसर्जन करके लौट रहा था। तभी झगड़े वाले पक्ष को लगा कि ये लोग मारपीट करने के लिए आए हैं। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। शहर के पुराने घनी आबादी वाले क्षेत्र में पथराव की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। गांधीपार्क, बन्नादेवी और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को हटाया। घायलों में कैलाश, पंकज, अजय आदि शामिल हैं। सूचना पर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, संजय शर्मा, मुकेश बंटी, विशाल देशभक्त, हर्षद ङ्क्षहदू, रजत विष्ट, गौरंग तिवारी आदि पहुंच गए। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर है। स्थिति नियंत्रण में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.