Move to Jagran APP

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, चालक कैंटर लेकर भागाAligarh News

सासनी कस्बे में शनिवार रात कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। चालक कैंटर लेकर भाग गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 11:25 AM (IST)
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, चालक कैंटर लेकर भागाAligarh News
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, चालक कैंटर लेकर भागाAligarh News

हाथरस [जेएनएन]। सासनी कस्बे में शनिवार रात कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। चालक कैंटर लेकर भाग गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

कैंटर ने चपेट में ले लिया

सासनी से सटे गांव जरैया निवासी उपदेश (29) पुत्र कालीचरन नानऊ रोड पर सर्राफ की दुकान करता था। गांव के पास ही टायर शोरूम है। इस शोरूम पर हनी (26) निवासी टीचर्स कॉलोनी काम करता था। दोनों अच्छे दोस्त थे। हनी मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था, लेकिन यहां अपने फूफा सुधाकर पांडेय के यहां रहता था। रात लगभग आठ बजे उपदेश दोस्त हनी को अपनी बाइक से उसके घर छोडऩे जा रहा था। कोतवाली से अलीगढ़ की ओर निकलते ही उपदेश ने टीचर्स कॉलोनी को मुडऩे के लिए बाइक की रफ्तार कम की। इतने में ही पीछे से आ रहे कैंटर ने चपेट में ले लिया। दोनों टायर के नीचे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सासनी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। परिजन आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

दुर्घटना में दो घायल

हाथरस के हतीसा बाइपास गांव बाद अठवरिया पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में इकराम व फतौली निवासी सिकंदरा, आगरा घायल हो गए। फतौली अपनी पत्नी को लेने इगलास जा रहा था। वहां से गुजर रहे हाथरस तहसीलदार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।

अज्ञात वाहन से नीलगाय मरी

हाथरस के सादाबाद  शनिवार को विनोबा नगर चौराहे पर खेतों से निकलकर एक नीलगाय सड़क पर आ गई और एक बड़े वाहन से टकरा कर उसकी मौत हो गई। ध्रुवा नगर चौराहे पर नीलगाय की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी पहुंचे, जिन्होंने नगर पंचायत की जेसीबी से नीलगाय को उठाकर दफन कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.