Move to Jagran APP

अलीगढ़ में दिनदहाड़े कैश वैन से साढ़े 22 लाख की लूट, दोनों ओर से हुई फायरिंग में पांच राहगीर घायल

वैन में मौजूद गार्डों पर बदमाशों ने गोली भी चलाई जिससे जवाब में गार्डों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से फायरिंग होने पर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 04:01 PM (IST)
अलीगढ़ में दिनदहाड़े  कैश वैन से  साढ़े 22 लाख की लूट, दोनों ओर से हुई फायरिंग में पांच राहगीर घायल
अलीगढ़ में दिनदहाड़े कैश वैन से साढ़े 22 लाख की लूट, दोनों ओर से हुई फायरिंग में पांच राहगीर घायल

अलीगढ़ : सिविल लाइंस क्षेत्र के समद रोड पर सोमवार को बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन से 22.70 लाख लूट लिए। वैन में मौजूद गार्डों पर बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिससे जवाब में गार्डों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से फायरिंग होने पर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान तीन राहगीरों के छर्रे भी लगे हैं। रास्ते में जाते वक्त एक महिला का कुंडल भी लूट लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। नाकेबंदी की जा रही है।

loksabha election banner

एलआइसी से लिया था रुपया

घटना करीब साढ़े बारह बजे की है। पीएनएस प्रोवाइडर  सर्विस की कैश वैन ने शहर के तीन स्थानों से रुपये लिए। पहले बारद्धारी स्थित एक बैंक से लिए। इसके बाद एक अन्य बैंक और फिर समद रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग पहुंची। यहां एलआइसी से 22 लाख 70 हजार रुपये लिए। इन रुपयों को लेकर कंपनी का एजेंट रजत नीचे आया और वैन की ओर जा रहा था तभी बदमाशों ने हमला कर दिया।

बाइक पर सवार थे बदमाश

बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। दोनों बाइक पर थे। वे रजत के पास बाइक से ही आए। एक बदमाश ने कट्टे के बट से रजत पर हमला किया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगे। तभी वैन में सवार गार्डों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ओर से करीब चार राउंड फायरिंग हुई। लेकिन, बदमाश भागने में सफल रहे। 

दो महिलाओं सहित तीन घायल 

बदमाशों की फायरिंग से तीन राहगीर घायल हुए हैं। इन्हें छर्रे लगे हैं। इनमें दो महिलाएं हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, गोलियों की आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग भाग निकले। चीख पुकार काफी देर तक होती रही। 

शहर में नाकेबंदी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीआइजी प्रीतेंद्र सिंह व एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने गार्डों और क्षेत्र के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। शहर में नाकेबंदी की गई है। कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

शाम तक पता न लगा 

घटना करीब साढ़े बारह बजे हुई। इसके बाद पूरे शहर में खलबली मच गई। शहर में नाकाबंदी करा दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। अनेक लोगों से पूछताछ की गई। शाम तक यही सब चला, लेकिन बदमाशों का पता न चल सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.