कोषागार के लेखाकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, मंडलायुक्त से शिकायत Aligarh news
एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि इन्हीं लेखाकार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में 14.50 लाख का घोटाला हुआ था। इसमें यह चार साल निलंबित भी रहे।
अलीगढ़, जेएनएन। सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिशन ने मंडलायुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से उनहोंने बताया कि पिछले दिनों संघ ने एक शिकायत की थी। इसमें लेखाकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली अदालत में इस प्रस्ताव को रखा गया है। इस पर मंडलायुक्त ने लेखाकार को मंडलायुक्त कार्यालय में अटैच कर दिया, लेकिन अब एक बार फिर यही लेखाकार दोबारा से कोषागार में आ गए है। इससे फिर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। मंडलालयुक्त ने इस पत्र को डीएम के भेजा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि इन्हीं लेखाकार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में 14.50 लाख का घोटाला हुआ था। इसमें यह चार साल निलंबित भी रहे। पिछले दिनों चिकित्सा पूर्ति में भी फर्जीवाड़ा किया।
संशोधित नोटिफिकेशन को शासन को लिखा पत्र
नगर निगम में आशिंक रूप से शामिल हुए महेशपुर, जंगलगढ़ी व रामगढ़ पंजूपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर अब मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने शासन को एक पत्र लिखा है। इसमें उनहोंने कहा कि पिछले दिनों कुल 19 गांव शामिल हुए थे। इनमें से 16 गांव पूर्ण व यह तीन गांव आशिक रूप से शामिल किए थे। अब इन गांव के लिए परिक्षेत्र की जनगणना 2011 के हिसाब से शंशोधित अधिसूचना जारी होनी है। इसमें संपूर्ण ग्राम के स्थान पर आशिक ग्राम लिखा जाना है। 22 जनवरी 2018 को पूर्व आदेश हुआ है। संशोधित आदेश न होने के चलते लेागों को दिक्कतें हो रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।