चार साल की बच्ची को ले गया टॉफी खिलाने के बहाने, फिर किया दुष्कर्म Aligarh News
दरिंदा पहले मासूम को चीज दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया। फिर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने घटना की रिपोर्ट लिखाई है।
अलीगढ़ [जेएनएन]। अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कौडिय़ागंज में बुधवार की शाम एक बालिका को मुहल्ले के ही किशोर ने हवस का शिकार बना डाला। बच्ची अपने हम उम्र बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। दरिंदा पहले मासूम को चीज दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया। फिर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने घटना की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची डाक्टरी परीक्षण के लिए अलीगढ़ भेजी गई है।
चीज खिलाने के बहाने धोखे से बुलाया
जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर कस्बा कौडिय़ागंज में एक परिवार की चार साल की बच्ची बुधवार की शाम करीब चार बजे अपने साथी बच्चों के साथ घर के पास गली में खेल रही थी। तभी मुहल्ले की ही एक किशोर आया और बच्ची का हाथ पड़ककर दुकान से टॉफी व चीज दिलवाने की कहकर अपने साथ ले गया। उसने पहले मासूम को दुकान से टॉफी आदि चीज दिलवाईं। फिर अपने घर में ले गया। उस वक्त उसके परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं था। सूने घर का फायदा उठाते हुए दङ्क्षरदे ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची चीखी चिल्लाई लेकिन बंद घर में उसकी आवाज दीवारों में दबकर रह गई। उसके बंधन से किसी तरह मुक्त होकर खून से लतपथ बच्ची अपने घर पहुंची। मां के बेटी की हालत देखते ही होश उड़ गए।
आरोपित जाएगा बच्चा जेल
पूछताछ करने पर बेटी ने आपबीती बताई। यह सुन पिता दङ्क्षरदे की तलाश में निकला लेकिन तब तक वह भाग गया। सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी लालबहादुर मय साथियों के पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह सुरागरसी करते हुए आरोपित किशोर को गिरफ्तार करते हुए पीडि़ता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अलीगढ़ भिजवाया। सीओ बरला करमवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे मथुरा बच्चा जेल भेजा जाएगा।