Move to Jagran APP

छात्राओं को बताया बीमारियों से कैसे बचें, अपनाएं ऐसे तरीके Aligarh News

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाने के लिए क्षेत्र के गांव कजरौठ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह दी गई।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 04:35 PM (IST)
छात्राओं को बताया बीमारियों से कैसे बचें, अपनाएं ऐसे तरीके Aligarh News
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाने के लिए क्षेत्र के गांव कजरौठ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह दी गई। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजयी प्रतियोगियों को पुरस्‍कृत किया गया।

loksabha election banner

व्‍यवहार का असर स्‍वास्‍थ्‍य पर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. दुष्यंत ने बताया कि किशोरावस्था ऐसी अवस्था है, जिसमें समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है। यह एक ऐसा समय होता है जब मनुष्य का महत्वपूर्ण व्यवहार एक आकार लेता है, जिसका प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है | किशोर- किशोरियों के मन में अपने शरीर में हो रहे बदलावों के प्रति अनेक सवाल उठते हैं। इन सवालों के जवाब जानने के लिए वह कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए व उनके मन में आने वाले प्रश्नों के जवाब देने व समस्याओं का समाधान करते हुए सलाह देना है। स्वास्थ्य विभाग की पूनम शर्मा ने छात्राओं के साथ काउंसलिंग की और स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह भी दी। 

ये रहे प्रतियोगिता में विजयी

प्रतियोगिता में रंगोली में सरिता, दीपिका, शशि, प्रेमवती, लक्ष्मी। क्विज में नेहा, जगबुन, तुलसी। पोस्टर में महक, तमन्ना, दिव्या ने स्थान प्राप्त किया। संचालन सरिता शर्मा ने किया। प्रधानाचार्या आरती वर्मा ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर लीना कटारा, मेघा चौधरी, प्रियंका वर्मा, अर्चना, शिप्रा सिंह का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.