अलीगढ़ में रुकने वाली गोमती, रीवा एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का समय बदला
अब नई समय सारिणी से स्टेशन पर पहुंचेंगी ट्रेन।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : रेलवे ने सर्दी व कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें अलीगढ़ में रुकने वाली गोमती व रीवा एक्सप्रेस समेत सात ट्रेन भी शामिल हैं। रेलवे ने सफर करने वाले यात्रियों से ट्रेन के समय से एक घंटा पहले मास्क पहनकर ही स्टेशन पर आने की अपील की है, ताकि उनके स्वास्थ्य की आसानी से जांच हो सके। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस अब शाम 6:55 पर आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। आनंद विहार से आनी वाली ट्रेन सुबह 9:13 पर स्टेशन पहुंचेगी और 9:15 पर रवाना होगी। लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से दोपहर 12:08 पर पहुंचेगी और 12:10 पर रवाना होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन अब दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी सुबह 7: 47 पहुंचकर 7: 49 बजे रवाना होगी। लखनऊ से यह ट्रेन रात 8:10 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 8:12 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस शाम 7: 58 बजे पहुंचकर आठ बजे रवाना होगी। सीतामढ़ी से आनंद विहार 1:40 बजे पहुंचकर 1:42 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस रात 11: 40 बजे पहुंचकर 11:42 पर रवाना होगी। रीवा से आनंद विहार सुबह चार बजे पहुंचकर 4:05 बजे रवाना होगी। दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस रात 10:13 बजे पहुंचकर 10:15 पर रवाना होगी। यही ट्रेन आजमगढ़ से दिल्ली सुबह 4:30 बजे पहुंचकर 4:42 बजे रवाना होगी। पुरी से आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:08 बजे आकर 7:10 बजे रवाना होगी। आनंद विहार से पुरी सुबह 9:05 बजे पहुंचकर 9:07 बजे रवाना होगी।