मकान का लेंटर खोलते समय गिरा, दबने से मजदूर की मौत Aligarh news
गांव गोपी निवासी सीताराम पुत्र साबूलाल गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। करीब दस दिन पहले उसने अपने मकान पर लेंटर डलवाया था। सोमवार को सीताराम लेंटर खोल रहा था। इसी दौरान शाम समय करीब 500 बजे अचानक मकान का छज्जा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया।
अलीगढ़, जेएनएन : अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी में सोमवार की शाम एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर कर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
दस दिन पहले ही मकान में लेंटर डलवाया था
गांव गोपी निवासी सीताराम पुत्र साबूलाल गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। करीब दस दिन पहले उसने अपने मकान पर लेंटर डलवाया था। सोमवार को सीताराम लेंटर खोल रहा था। इसी दौरान शाम समय करीब 5:00 बजे अचानक मकान का छज्जा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद पर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने सीताराम ( 35) को मृत घोषित कर दिया। सीताराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी मंजीता देवी तथा दो छोटे छोटे बेटे व एक बेटी को रोते विलखते छोड़ा है।