Move to Jagran APP

अलीगढ़ में डेंगू व बुखार से तीन लोगों की मौत, 25 नए मरीज मिले

जिले में 992 हो गई डेंगू के मरीजों की संख्या।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 12:38 AM (IST)
अलीगढ़ में डेंगू व बुखार से तीन लोगों की मौत, 25 नए मरीज मिले
अलीगढ़ में डेंगू व बुखार से तीन लोगों की मौत, 25 नए मरीज मिले

जासं, अलीगढ़ : जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। शनिवार को 25 नए मरीज सामने आए। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 992 हो गई है। शनिवार को डेंगू व बुखार से तीन मौतें होने की जानकारी है। इनमें शहर के सासनीगेट एडीए कालोनी निवासी कुलदीप सिंह (32) की मौत हो गई है। ये कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। शहर के एक निजी अस्पताल में इन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के कृष्णापुरी निवासी सीटू (30) की मौत हो गई है। इन्होंने आगरा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। दादों क्षेत्र की 45 वर्षीय मीरा देवी पत्नी राकेश सिंह की भी मौत हो गई। यह पिछले आठ दिनों से बुखार से परेशान थीं। छर्रा के निजी अस्पताल में इनके इलाज की शुरुआत हुई थी। डेंगू की पुष्टि होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था, लेकिन महिला यहां भर्ती नहीं हो सकी। एक निजी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर व देहात क्षेत्र में अभियान चलाया। 331 लोगों को दवा बांटी गई। कुल 189 बुखार के मरीज चिन्हित किए गए। 272 घरों का सर्वे किया गया। इसमें 189 बुखार के रोगी पाए गए। टीमों ने 2125 घरों का भ्रमण किया। 1074 कूलर, 2071 फ्रिज, 4867 गमले व 4432 अन्य पात्रों की जांच की गई। टीमों ने धनात्मक लार्वा को अपने सामने नष्ट कर दिया।

कम हो रहे मरीज : सीएमओ

सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय का दावा है कि डेंगू के मरीज कम हो रहे हैं। पहले एक दिन में 50 से अधिक मरीज निकल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या महज आधी रह गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 18 रह गई है। सब कुछ सही रहा तो जल्द जिले डेंगू मुक्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दीनदयाल व मलखान सिंह अस्पताल में डेंगू के सौ से अधिक बेड खाली हैं। कोई भी स्थान हाट स्पाट नहीं है।

भिलावली स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत : अकराबाद ब्लाक के भिलावली स्वास्थ्य केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है। शनिवार को सीएमओ ने यहां का दौरा किया। अब इस स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डा. जितेंद्र, फार्मासिस्ट प्रशांत, संदीप, बृजेश कुमार, योगश को तैनात किया गया है। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. विकास रघुवंशी को मिली है।

दीपावली के अवकाश मे

कर्मियों की लगी ड्यूटी

दीपावली पर डेंगू व अन्य संचारी रोगों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक कार्यों के लिए लिपिक व कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती कर दी गई है। कुछ कर्मियों में इससे नाराजगी है। आरोप हैं मिलीभगत से ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ ने हर दिन अलग अलग कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.