जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर इस बार कांटे की होगी टक्कर, जानिए आंकड़े Aligarh news
जिला पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य होने से अलीगढ़ का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। खासकर दावेदारों में टिकट को लेकर होड़ मचेगी। पहली बार अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक ताल ठोंकने वालों में भाजपा से दावेदार होंगे। वह एक साल से तैयारियों में जुटे हुए थे।
अलीगढ़, जेएनएन : जिला पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य होने से अलीगढ़ का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। खासकर दावेदारों में टिकट को लेकर होड़ मचेगी। पहली बार अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक ताल ठोंकने वालों में भाजपा से दावेदार होंगे। वह एक साल से तैयारियों में जुटे हुए थे। सीट सामान्य होने के बाद से उनकी सक्रियता बढऩी स्वाभाविक है। वहीं, ब्लाक प्रमुख का अारक्षण होने के बाद से चुनावी रस्साकसी तेज हो गई है।जिला पंचायत के आरक्षण को लेकर काफी समय से दावेदारों को इंतजार था। सीट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को सामान्य सीट घोषित होने के बाद से ही जिले में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 2017 में सत्ता में आने के बाद से सभी चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी के साथ उतर रही है।
एक दर्जन दावेदार भाजपा के
सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा से ही एक दर्जन के करीब दावेदार हैं। इसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, जो जिले से लेकर क्षेत्र में भी पदाधिकारी हैं। उनका कहना है कि पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। इस बार उन्हें संगठन मौका जरूर देगा। वहीं, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल दावेदार हैं। अब दावेदारों की टिकट को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक परिक्रमा तेज हो जाएगी। वहीं, ब्लाक प्रमुख सीट का भी आरक्षण होने से अब पूरा जिला चुनावी मूड में आ चुका है। भाजपा के साथ ही सपा, बसपा में भी टिकट को लेकर खूब जोर आजमाइश होगी।
जिले की इन 35 पंचायतों पर पहली बार नहीं होंगे चुनाव
क्वार्सी, नगला मान सिंह, एलमपुर, सारसौल, बरौला जाफराबाद, जलालपुर गढ़िया, अलहदादपुर गढ़िया, रोरावर, असदपुर क्याम, धनीपुर, धौर्रा माफी, पिसावा, चंडौस, मडराक, मईनाथ, शाहपुर, मडराक, न्हौटी, कोठिया, मुकंदपुर, पाली रजापुर, बरौली, बरौला, फरीदपुर ततारगढ़ी, लहदोई, दहेली, गभाना, रामपुर, पनिहावर, सोमना, मोहरैना, टप्पल, जवां सिकंदरपुर,जवां, रामपुर शामिल हैं।