Move to Jagran APP

अनमोल है ये धरा, मिलकर बनाएं हरा-भरा, दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं Aligarh news

यह धरती हमारे लिए अनमोल है इसे हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। हम लोगों ने अपने स्वार्थ में पेड़-पौधों पर आरी चला दी। कुछ संस्थाओं ने बीड़ा उठाया। मगर उन्होने ऐसे पौधे रोपित किए जो प्रकृति के अनुकूल नहीं हैैं। उससे प्रकृति को ही नुकसान है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:45 AM (IST)
अनमोल है ये धरा, मिलकर बनाएं हरा-भरा, दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं Aligarh news
यह धरती हमारे लिए अनमोल है, इसे हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  यह धरती हमारे लिए अनमोल है, इसे हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। हम लोगों ने अपने स्वार्थ में पेड़-पौधों पर आरी चला दी। कुछ संस्थाओं ने बीड़ा उठाया। मगर उन्होने ऐसे पौधे रोपित किए, जो प्रकृति के अनुकूल नहीं हैैं। उससे प्रकृति को ही नुकसान है। दैनिक जागरण ने आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान की शुरुआत की है। अभियान की अच्छी बात ये है कि इसमें बरगद, पीपल, आम, जामुन, नीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे। जिले की तमाम सामाजिक संस्थाएं अभियान से जुड़ रही है। उनका कहना है कि धरती हमारी है, इसे हरा-भरा बनाए रखने का कर्तव्य हम सभी का है। कई संस्थाओं ने तो पत्र लिखकर मुहिम में पूरी तरह से सहयोग करने का वादा किया है।

loksabha election banner

लोगों को हो गयी थी आक्‍सीजन की कमी

कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में आक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया था। तब लोगों को आक्सीजन की कीमत का अंदाजा लगा। शुक्र है कि बड़ा खतरा टल गया। अब हमें और सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना होगा। दैनिक जागरण ने अलीगढ़ जिले में 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें सामाजिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका होगी। इसे हमें जनआंदोलन के रुप में लेना होगा। तमाम सामाजिक संस्थाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने लक्ष्य भी निर्धारित करना शुरू कर दिया है। पौधे लगाने के साथ ही वें उनकी देखरेख भी करेंगी।

इनका कहना है

दैनिक जागरण की हर मुहिम राष्ट्रहित से जुड़ी होती है। इस मुहिम में तो भारत विकास परिषद हमेशा साथ में रही है। परिषद की सभी शाखाएं साथ में रहेगी। सबसे अच्छी बात है कि देसी पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो वास्तव में पर्यावरण के लिए वरदान साबित होगा। मैं सभी से अपील भी करती हूं कि इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

डा. दिव्या लहरी, राष्ट्रीय सदस्य भारत विकास परिषद

कई साल से दैनिक जागरण के इस अभियान से मैं जुड़ा हूं। पूरे जिले में 3000 से अधिक पौधे लगवाऊंगा। इस मुहिम से महिलाओं और बच्चों को भी जोड़ूंगा। इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके। इस बार मुहिम मिसाल कायम करेगी।

डा. शैलेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

यह अभियान हम लोगों के लिए संजीवनी है। इससे तो हम सभी को बिना कहे ही जुडऩा चाहिए। पेड़-पौधे हमारा जीवन हैं। हमारी संस्था की ओर से जिले में 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे। हमने लक्ष्य रखा है कि सिर्फ देसी पौधे ही रोपेंगे। जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। बच्चों को साथ लेकर पौधे लगाएं, जिससे उनमें संस्कार आ सके।

मनोज शर्मा शैली, जिलाध्यक्ष, मिशन मोदी अगेन पीएम

लोग बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करते जा रहे हैं। हाईवे और ओवरब्रिज बनाते जा रहे हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। दैनिक जागरण ने मुहिम हम लोगों के लिए वरदान है। मेरी संस्था का प्रत्येक सदस्य इस मुहिम से जुड़ेगा। 5000 पौधे हम लगाएंगे। क्लब का लक्ष्य ही पीपल के पौधे लगाने का है।

आशीष शर्मा, डायरेक्टर स्मूनी क्लब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.