अलीगढ़, जेएनएन। गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी स्थित अनाज की दुकानों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। एक के बाद एक सात दुकानों में घुसकर तिजोरी के ताले चटका दिए। नकदी ना होने की वजह से सामान खुर्द-बुर्द कर गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, धनीपुर अनाज मंडी स्थित बी 16 के मालिक दिनेश ने गुरुवार सुबह दुकान खोली तो अंदर अलमारी व लॉकर टूटा पड़ा था। इसी तरह बी 17, बी 18, बी 20, बी 21, बी 22 व बी 23 के अंदर भी सामान खुर्दबुर्द था। यह दुकानें अनिल कुमार ङ्क्षसह, मदनलाल उपाध्याय, थान चंद्र, राजवीर ताऊ, धर्मपाल नेकराम, मथुरा दास बद्रीप्रसाद की दुकानें हैं। चोर पीछे की दीवार में टिन के सहारे से घुसे थे। अलमारी व लॉकर में रखे कुछ कागजात गायब हैं। वहीं सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, पर कुछ पता नहीं चला। व्यापारियों का कहना है कि पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। मंडी की सुरक्षा व्यवस्था खराब हो चुकी है। आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कृषि संघ के अध्यक्ष सुरेश लोधी ने घटना पर रोष जताया है। कहा कि मंडी में पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसी घटनाएं थम नहीं रहीं। चौकीदारों की पर्याप्त तैनाती नहीं है। इसके डर से व्यापारियों ने दुकानों में सामान रखना भी बंद कर दिया है। जब तक पुलिस चोरों के गैंग का पर्दाफाश नहीं करती, तब तक अनाज मंडी में हड़ताल रहेगी।
अलीगढ़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO