Move to Jagran APP

अलीगढ़ के लेकसिटी में नट्टू काका के निराले अंदाज पर खूब लगे थे ठहाके

अपने अंदाज से दर्शकों को ठहाका लगवाने वाले उम्दा कलाकार नट्टू काका का अलीगढ़ से भी गहरा नाता था। वह सात साल पहले लेकसिटी कालोनी में एक कार्यक्रम में आए थे। रविवार को उनके निधन की सूचना से उनके चाहने वाले शोक में डूब गए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 09:00 AM (IST)
अलीगढ़ के लेकसिटी में नट्टू काका के निराले अंदाज पर खूब लगे थे ठहाके
अपने अंदाज से दर्शकों को ठहाका लगवाने वाले उम्दा कलाकार नट्टू काका का अलीगढ़ से भी गहरा नाता था।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अपने अंदाज से दर्शकों को ठहाका लगवाने वाले उम्दा कलाकार नट्टू काका का अलीगढ़ से भी गहरा नाता था। वह सात साल पहले लेकसिटी कालोनी में एक कार्यक्रम में आए थे। रविवार को उनके निधन की सूचना से उनके चाहने वाले शोक में डूब गए। समृद्धि टाउनशिप के मालिक सुमित सर्राफ भावुक हाे गए। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी भी द्रवित हो गए। इंटरनेट मीडिया पर भी शहर के तमाम प्रेमियों ने नट्टू काका को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

घनश्‍याम नायक की एक्‍टिंग पर खूब लगते थे ठहाके

घनश्याम नायक टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का अभिनय करते थे। उनकी एक्टिंग से दर्शक खूब ठहाके लगाया करते थे। 15 मार्च 2014 को नट्टू काका अलीगढ़ भी आए थे। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि उनके साथ अब्दुल और बाघा भी थे। आगरा हाईवे स्थित सुमित सर्राफ की लेकसिटी कालोनी का शुभारंभ था। संजय माहेश्वरी बताते हैं कि शहर में मुंबई के कलाकारों के आने का वह नया दौर था। खासकर टीवी सीरियल के हास्य कालकारों को लेकर वह शुरुआत थी। इसलिए नट्टू काका को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े थे। इतनी भीड़ थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, नट्टू काका ने दर्शकों को निराश नहीं किया और खूब ठहाके लगवाए थे। संजय माहेश्वरी के सराय मानसिंह स्थित आवास पर भी आए थे। यहां परिवार के साथ मुलाकात और लंच किया था।

एक उम्‍दा कलाकार के निधन से सभी का मन द्रवित हो उठा

संजय ने बताया कि अलीगढ़ जब आए थे तो उनसे कहा था कि यहां का कुर्ता-पैजामा बहुत प्रसिद्ध है, जरूर ले जाऊंगा। मुंबई जाने के बाद सभी का आभार भी जताया था। संजय ने बताया कि सुमित सर्राफ के साथ जब भी मुंबई जाते थे, नट्टू काका से मुलाकात होती थी। फोन पर खूब बात हुआ करती थी। वह उम्दा कलाकार थे, उनके निधन से मन बहुत द्रवित हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.