Aligarh Weather Forecast : गर्मी से नहीं मिल रही राहत, लोगों से आसमान से राहत की बारिश का इंतजार Aligarh News
भीषण गर्मी और उसम से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लोग आसमान की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं किसान भी बादलों की ओर टकटकी लगाए हुए है ताकि धान की रोपाई आसान हो सके। बावजूद इसके दूर दूर तक बादल नजर नहीं आ रहे हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। भीषण गर्मी और उसम से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लोग आसमान की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं, किसान भी बादलों की ओर टकटकी लगाए हुए है ताकि धान की रोपाई आसान हो सके। बावजूद इसके दूर दूर तक बादल नजर नहीं आ रहे हैं। गर्मी का आलम ये है कि चलते चलते लोगों के कपड़े़े पसीने से तर बतर हो रहे हैं। इतना ही नहीं लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है।
किसानों को बारिश का इंतजार
बुधवार को सुबह हवा चली तो लोग मार्निंग वाक पर निकले, ऐसे में लोगों को थोड़ी़ राहत मिली। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा। सुबह का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तापमान में कमी आए और गर्मी राहत मिल सके। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, धान की नर्सरी तैयार होने के बाद रोपाई शुरू हो गई है। इसके लिए भरपूर पानी चाहिए। नलकूपों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती। लागत अधिक आती है, बिजली न आने की समस्या भी है। ज्यादातर किसान बारिश पर भी निर्भर हैं। बारिश जल्द न हुई तो धान की पौध सूखने या रोगग्रस्त होने का डर है।