Move to Jagran APP

Hariyali Teej : सावन की ठंडी बयार में उत्‍साह और उमंग है Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है। कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया। इस समय चारों ओर हरियाली है। सावन की ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। चारों ओर उत्साह और उमंग है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 12:46 PM (IST)
Hariyali Teej : सावन की ठंडी बयार में उत्‍साह और उमंग है Aligarh news
हरियाली तीज उत्सव की पूरे शहर में गूंज है।

अलीगढ़, जेएनएन। हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है। कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया। इस समय चारों ओर हरियाली है। सावन की ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। चारों ओर उत्साह और उमंग है। ऐसे में कंपनी बाग स्थित गांधीपार्क में महिला पतंजलि समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सखी सावन में सजन लगे प्यारे, देखो खूब हैं निहारे, कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी, मैं तो राधा रानी को मनाऊंगी आदि गीतों का आनंद लिया। ज्ञानवती शर्मा, रंजना सिंह चौधरी, रश्मि चौधरी आदि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

loksabha election banner

महिलाओं ने मचाया धमाल

मानव कल्यान एक संकल्प महिला प्रकोष्ठ की ओर हरियाली तीज का कार्यकम में खूब धमाल मचा। शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता, गिनीशा वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ठ अतिथि हेमलता पाराशर और अनीता सिंह ने कहा कि हमारा देश परंपराओं का देश है, जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। संचालन खुशबू गुप्ता व रुचि गोटेवाल ने किया। अध्यक्ष ललित कुमार व सचिव धर्मंद्र रौनक ने सभी को बधाई दी। हिमांशी, कल्पना वार्ष्णेय, हेमलता, तरंत, निशा वार्ष्णेय, खुशबू वार्ष्णेय आदि शामिल हुईं। जेसीआई शाइन की ओर से भी रंगारंग हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.