Move to Jagran APP

भारतीय बैडमिंटन टीम की ऐतिहासिक जीत पर देश में खुशी की लहर, चैंपियन इंडोनेशिया को हराया

14 बार से बैडमिंटन की चैंपियन टीम इंडोनेशिया की टीम को भारतीय शटलर्स ने 3-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम की जीत पर देशभर में जश्‍न का माहौल है। भारतीय टीम ने 73 साल में पहली बार थामस कप जीता है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 01:17 PM (IST)
भारतीय बैडमिंटन टीम की ऐतिहासिक जीत पर देश में खुशी की लहर, चैंपियन इंडोनेशिया को हराया
भारतीय पुरुष टीम ने 73 साल में पहली बार थामस कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

हाथरस, जागरण संवाददाता । भारतीय पुरुष टीम ने 73 साल में पहली बार थामस कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने 14 बार से बैडमिंटन की चैंपियन रही इंडोनेशिया को फाइनल में 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत से स्वयं को गौरवान्वित करते हुए जिले के खिलाडिय़ों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

loksabha election banner

14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराया

थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में प्रतिष्ठित बैडमिंटन के थामस कप के लिए विश्वस्तरीय टूर्नामेंट खेला गया। रविवार को हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन रही इंडोनेशिया को सीधे मुकाबले में 3-0 से मात देते हुए भारत ने इस खिताब पर कब्जा किया। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज, रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी व किदांबी श्रीकांत ने मैच जीतकर भारत को चैंपियन बनाया। थामस कप खिताब जीतने वाला भारत छठा देश बना है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में खेले तीनों मुकाबलों में सभी को गलत साबित करते हुए भारत ने पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस जीत ने देश के साथ जिले के खिलाडिय़ों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

--

खिलाडिय़ों के बोल

थामस कप के लिए विश्व स्तरीय प्रतियोगिता 73 साल से हो रही है। पहली बार भारत ने एज ए टीम इस कप को जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे खिलाडिय़ों में खुशी है। उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा इससे मिलेगी।

- शिवराज चौहान, खिलाड़ी

भारत ने थामस कप की 14 बार की चैंपियन रहीं इंडोनेशिया को 3-0 अंक से हराया है। भारत के लिए यह कप किसी ओलंपिक स्वर्ण से कम नहीं है। इससे देश के करोड़ों खेलप्रमियों को खुशी मिली है।

- नरेश चौहान, खिलाड़ी

बैंकाक में भारतीय टीम ने इतिहास ही रच दिया है। देश के लिए यह गौरव की बात है। बैडङ्क्षमटन खेल देश में काफी लोकप्रिय है। इससे खिलाडिय़ों में उत्साह और बढ़ गया है।

- विनय कुमार सिंह, खिलाड़ी

भारतीय खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बड़ी-बड़ी उपलब्धियां भारतीयों ने हासिल कर देश को गौरान्वित किया है। थामस कप पहली बार जीत कर बैंडमिंटन में भी अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया है।

- सौरभ बंशल, खिलाड़ी

थामस कप के परिणाम को लेकर करोड़ों फैंस उत्सुक और ङ्क्षचतित थे। फाइनल में खेले तीनों मुकाबलों में भारत ने दूसरी टीम को मात देते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

- अनिल कुमार, जिला खेल अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.