Aligarh Weather Forecast : फिर गरमाया मौसम, तेज धूप व उमस कर रही परेशान Aligarh news
अलीगढ़ जेएनएन । बारिश के बाद आसमान साफ होने से मौसम फिर गरमा गया है। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वातावरण में आद्रता है इससे तेज हवा चलने के बाद भी उमस और गर्मी महसूस हो रही है।
अलीगढ़, जेएनएन । बारिश के बाद आसमान साफ होने से मौसम फिर गरमा गया है। सुबह से सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वातावरण में आद्रता है, इससे तेज हवा चलने के बाद भी उमस और गर्मी महसूस हो रही है।
तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी
तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घँटे में आसमान पर फिर बादल छाए रहे सकते हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। मगर, अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस बढ़ सकती है। हालांकि, रात में ठंडक महसूस हो सकती है।